लाइव न्यूज़ :

और देखते ही देखते सड़क पर चल रही कार जमीन में समा गई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2021 21:22 IST

दिल्ली की यातायात पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘पुल प्रहलादपुर में रेलवे के पुल के नीचे पानी भरने की जानकारी मिली। महरौली-बदरपुर रोड से यातायात को मथुरा रोड की तरफ मोड़ा गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 37 स्थानों पर जलभराव देखा गया।पेड़ उखड़ने की 19 घटनाएं और दीवार गिरने की छह घटनाएं हुईं।पुलिस ने ट्विटर पर जलभराव वाले स्थानों और मार्ग परिवर्तन के बारे में अद्यतन पोस्ट किए।

नई दिल्लीः दिल्ली में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई। कई जगह जाम लग गया। बारिश होने से आईटीओ,रिंग रोड, मथुरा रोड सहित कई मार्गों पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के कारण द्वारका के सेक्टर 18 में सड़क धंसने से एक कार फंस गई। बाद में क्रेन की मदद से इसे बाहर निकाला गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 18 में चलती हुई कार जमीन में धंस गई। इस हादसे में कार सवार युवक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। लड़का अपने दोस्त से मिलकर घऱ जा रहा था। बारिश के कारण उसकी कार जमीन में समा गई। 

पुल प्रहलादपुर में जलमग्न रेल अंडरपास में सेल्फी लेते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचित किया कि व्यक्ति जलमग्न रेलवे अंडरपास का वीडियो बनाने और सेल्फी लेने गया था। मृतक की शिनाख्त रवि चौटाला (27) के तौर पर की गई है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास में जलभराव के कारण दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुल प्रहलादपुर खंड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।

यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लामपुर अंडरपास में जलभराव की सूचना मिली है। कृपया लामपुर अंडरपास से बचें और नरेला बवाना फ्लाईओवर से वैकल्पिक मार्ग लें।’’ दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक हैंडल से एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘नरेला के रामदेव चौक पर जलभराव की सूचना मिली है। कृपया रामदेव चौक से बचें।’’

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि जलभराव की शिकायतें दूर करने को प्राथमिकता दी जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ हमारे कर्मचारी काम में लगे हुए हैं। सड़कों से पानी हटाया जा रहा है।’’ शहर में पिछले 24घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ‘‘हल्की से मध्यम दर्जे’’ की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल