लाइव न्यूज़ :

Video: राजस्थान के हनुमानगढ़ में करीब 500 मीटर तक महिला को घसीटता रहा कार चालक, सीसीटीवी कैमरे की मदद से गाड़ी के नंबर का पता चला

By आजाद खान | Updated: August 17, 2023 16:32 IST

घटना के इस वीडियो को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी शेयर किया है और लिखा है कि "राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिनदहाड़े बदमाश एक महिला को कार के बोनट पर घसीट रहे हैं यह आपके कुशासन का नतीजा है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला एक कार के बोनट पर लटकती हुई दिखाई दी है। दावा है कि महिला को 500 मीटर तक ऐसे ही घसीटा गया है।

जयपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कार चालक को महिला को कार के बोनट पर घसीटते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कार चालक ने महिला को 500 मीटर तक घसीटा है। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि काफी मुसिबत और खोज के बाद कार के नंबर का पता चला है। हालांकि पुलिस महिला और कार चालक की तलाश कर रही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि भीड़-भाड़ वाले सड़क पर एक कार चालक एक महिला को अपने कार के बोनट पर बैठा कर उसे घसीट रहा है। महिला को इसका विरोध करते हुए भी देखा गया है और लेकिन कार चालक उसकी एक न सुनता है। यही नहीं क्लिप में कुछ और लोगों को भी कार के पीछे दौड़ते हुए देखा जा सकता है। 

इन सब के बावजूद कार चालक गाड़ी नहीं रोकता है और महिला बोनट पर लटकी कुछ दूर तक जाती है। वीडियो में एक शख्स को घटना को देखते हुए हाथ उठाते और हैरानी व्यक्त करते हुए भी देखा गया है। इस छोटे से क्लिप में घटना का केवल एक ही पार्ट देखा गया है, बाद में महिला के साथ क्या हुआ। इसका वीडियो नहीं मिल पाया है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार के दोपहर में राजस्थान के हनुमानगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास घटी है। पुलिस ने यह भी बताया है कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार का नंबर स्पष्ट हो गया, जो रावला के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी इस घटना का वीडियो अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है और लिखा है कि "राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिनदहाड़े बदमाश एक महिला को कार के बोनट पर घसीट रहे हैं यह आपके कुशासन का नतीजा है।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी