ठळक मुद्देVIRAL: कैब ड्राइवर से भिड़ीं लड़कियां! 'पैसा नहीं देंगे' कहकर मचाया बवाल
Cab Driver girls fight fare refusal video viral: सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राईवर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें कैब में सफर कर रहीं तीन लड़कियों और ड्राईवर में विवाद हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से तीखी बहस चल रही है, ड्राईवर बार-बार अपने पैसे मांग रहा है, मगर लड़कियां पैसे देने से साफ मना करती नजर आ रही हैं। ये कैब पटपड़गंज से मारुति विहार की तरफ जा रही थी, बताया जा रहा है की बीच रास्ते में लड़कियों ने गाड़ी रुकवा दी जिसके बाद का ये वीडियो है, ड्राइवर कह रहा है, पैसा दो, जबकि दूसरी तरफ से जवाब आता है, निकल यहां से, नहीं देंगे।