लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शन में मारे गए लोग पुलिस की नहीं, इन उपद्रवियों की गोलियों से मरे! यूपी पुलिस ने जारी की तस्वीरें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 26, 2019 10:46 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि हाथ में पिस्तौल लिए शख्स की तस्वीर 19-20 जनवरी को हुए हिंसक प्रदर्शन की है। हिंसक प्रदर्शन में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत मेरठ में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री दिनेश शर्मा कह चुके हैं कि पुलिस को भी इन प्रदर्शनों के दौरान काफी हानि पहुंची।उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 21 जिलों में भड़की हिंसा में 288 पुलिसवाले घायल हुए और उनमें से 62 जवान गोली लगने से जख्मी हो गए।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 15 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की बात नकार रही थी और उसने कुछ ऐसे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनसे उसके दावे की पुष्टि होती दिख रही है। एक तस्वीर में एक शख्स हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहा है। शख्स ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि हाथ में पिस्तौल लिए शख्स की तस्वीर 19-20 जनवरी को हुए हिंसक प्रदर्शन की है। हिंसक प्रदर्शन में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत मेरठ में हुई। 

पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री दिनेश शर्मा कह चुके हैं कि पुलिस को भी इन प्रदर्शनों के दौरान काफी हानि पहुंची। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''21 जिलों में भड़की हिंसा में 288 पुलिसवाले घायल हुए हैं और उनमें से 62 जवान गोली लगने से जख्मी हुए हैं।''

शर्मा ने बताया कि जिन जगहों पर हिंसा हुई, वहां से 500 प्रतिबंधित कारतूस बरामद हुए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए के खिलाफ हिंसक आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की निंदा की और कहा कि प्रदर्शनकारियों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में हिंसा का सहारा लिया वे घर पर बैठे और खुद से पूछे कि उन्होंने जो किया वह अच्छा था या बुरा। उन्होंने बसों और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट कर दिया जो भविष्य की पीढ़ी के लिए हैं। 

पीएम मोदी ने भी विरोध प्रदर्शनों में "अच्छा काम" करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तरीफ भी की।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टवायरल कंटेंटउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'