लाइव न्यूज़ :

CAA: हिंसक प्रदर्शनों के बीच दिलों में उतर गई यह प्यारी तस्वीर, खुद को मुस्कराने से नहीं रोक पाए पुलिसवाले

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 20, 2019 10:27 IST

तस्वीर में जिस पुलिसवाले को लड़की फूल देते हुए दिख रही है, उसके चेहरे पर हल्की सी खामोश मुस्कराहट नजर आती है, साथ ही आसपास खड़े उसके साथियों के चेहरे भी इस प्यारे विरोध प्रदर्शन से खिल उठते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच यह तस्वीर लोगों के दिल जीत रही है।आम आदमी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्रिटी भी इस प्यारे विरोध प्रदर्शन की तस्वीर साझा कर रहे हैं।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक प्यारी तस्वीर दिलों की कड़वाहटों को दूर कर रही है। तस्वीर की तासीर ऐसी है कि जिसके के भी हाथ लग रही है, उसे शेयर किए बिना नहीं रह रहा है। तस्वीर में बख्तरबंद पुलिसवाले को एक लड़की एक चेहरे पर एक प्यारी से मुस्कान के साथ एक गुलाब का फूल देती दिख रही है। तस्वीर सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है।

तस्वीर की लोकेशन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे दिल्ली के जंतर-मंतर का बताया जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे लोगों के बीच लड़की ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के तौर पर पुलिसवाले को गुलाब का फूल भेंट किया। 

तस्वीर में जिस पुलिसवाले को लड़की फूल देते हुए दिख रही है, उसके चेहरे पर हल्की सी खामोश मुस्कराहट नजर आती है, साथ ही आसपास खड़े उसके साथियों के चेहरे भी इस प्यारे विरोध प्रदर्शन से खिल उठते हैं। कोई इस दृश्य को मुस्कराते हुए आंखों में कैद कर रहा है तो कोई बस एकटक इसे देख रहा है। 

इस प्यारी सी तस्वीर को आम आदमी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोसोशल मीडियानागरिकता संशोधन कानून 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो