लाइव न्यूज़ :

'जिन्ना ने लिखा था अगर पाकिस्तानी अपना देश नहीं चला पाए तो उस पर अधिकार केवल भारत का होगा', इमरान के ट्वीट पर यूजर का जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 20, 2019 16:13 IST

इमरान खान अपने ट्वीट में लेखक खुशवंत सिंह की एक किताब के एक अंश की तस्वीर साझा की है जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को निशाना बनाया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून लागू किए जाने के बाद देशभर में मचे हंगामे की आंच में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सियासी रोटी सेंकने की कोशिश की लेकिन यूजर्स ने उनका स्वाद किरकिरा कर दिया। मरान खान ने ट्वीट में लिखा, ''खुशवंत सिंह की भविष्यवाणी: उन्होंने देखा कि नस्लीय भेदभाव की विचारधारा के साथ भारत किस रास्ते से गया है।''

भारत सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून लागू किए जाने के बाद देशभर में मचे हंगामे की आंच में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सियासी रोटी सेंकने की कोशिश की लेकिन यूजर्स ने उनका स्वाद किरकिरा कर दिया। इमरान खान अपने ट्वीट पर खासे ट्रोल हो रहे हैं। 

इमरान खान अपने ट्वीट में लेखक खुशवंत सिंह की एक किताब के एक अंश की तस्वीर साझा की है जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को निशाना बनाया गया था। 

इमरान खान ने ट्वीट में लिखा, ''खुशवंत सिंह की भविष्यवाणी: उन्होंने देखा कि नस्लीय भेदभाव की विचारधारा के साथ भारत किस रास्ते से गया है।''

इमरान खान द्वारा साझा किए गए किताब के अंश का हिंदी में अनुवाद कुछ इस प्रकार है- ''हर फांसीवादी शासन को फलने-फूलने के लिए ऐसे समुदायों और समूहों की जरूरत होती है जिन्हें वह बुरा बता सके। यह एक या दो समूह के साथ शुरू होता है लेकिन यह कभी खत्म नहीं होता है। नफरत के लिए खड़ा किया गया आंदोलन केवल लगातर डर और कलह का माहौल बनाकर जिंदा रखा जा सकता है। हम से जो लोग आज सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि हम मुस्लिम और ईसाई नहीं हैं जो बेवकूफ के स्वर्ग में रहते हैं।

संघ पहले से वामपंथी इतिहासकारों और पाश्चात्य शैली वाले युवाओं को निशाना बना रहा है। कल यह अपनी नफरत स्कर्ट पहनने वाली महिलाओं, मीट खाने वाले लोगों, शराब पीने वालों, विदेश फिल्में देखने वालों, मंदिरों में सालाना तीर्थ यात्राओं पर नहीं जाने वालों, दंत मंजन की जगह टूथपेस्ट इस्तेमाल करने वालों, वैद्य की जगह एलोपैथिक डॉक्टरों को तरजीह देने वालों, 'जय श्रीराम...' चिल्लाने की जगह चुंबन और हाथ मिलाकर स्वागत करने वालों पर दिखाएगा। कोई सुरक्षित नहीं है। हमें यह जरूर समझना चाहिए अगर हम भारत को जिंदा रखने की उम्मीद करते हैं।''

- खुशवंत सिंह की किताब 'द एंड ऑफ इंडिया (2003 में प्रकाशित) का एक अंश फिर से साझा कर रहा हूं।

इमरान खान के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ''जिन्ना ने लिखा था अगर पाकिस्तानी अपना देश नहीं चला पाए तो उस पर अधिकार केवल भारत का होगा।''

इसी तरह और भी कई यूजर्स इमरान खान को निशाना बना रहे हैं।

 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननागरिकता संशोधन कानून 2019मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'