लाइव न्यूज़ :

CAA: प्रदर्शनकारियों को शांत कर रहे थे विधायक गयासुद्दीन, यूजर ने लिखा- कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा सामने आया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 20, 2019 16:56 IST

गुजरात में प्रदर्शन की आड़ में पुलिसवालों के खिलाफ की गई हिंसा के मद्देनजर गयासुद्दीन के इस वीडियो को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के सिलसिले में शुक्रवार को एक कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोग को गिरफ्तार किए गए। इससे पहले गुरुवार को शाह-ए-आलम इलाके में हो रहे प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन हिंसक हो चला था। 

गुजरात से कांग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों को बस में चढ़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को लेकर कहा जा रहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे।

गुजरात में प्रदर्शन की आड़ में पुलिसवालों के खिलाफ की गई हिंसा के मद्देनजर गयासुद्दीन के इस वीडियो को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कथित प्रदर्शनकारियों को शांत करने वाले उनके इस बर्ताव को सोशल मीडिया पर कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा तक कहा जा रहा है। 

वहीं गयासुद्दीन का कहना है कि वह लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के सिलसिले में शुक्रवार को एक कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोग को गिरफ्तार किए गए। 

इससे पहले गुरुवार को शाह-ए-आलम इलाके में हो रहे प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन हिंसक हो चला था। 

पुलिस ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान पथराव में 26 पुलिसकर्मी घायल हुए। 

कांग्रेस पार्षद शहजाद खान पठान पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है।

मामले को लेकर 50 लोगों को नामजद किया गया है। 

गिरफ्तार लोगों पर हत्या के प्रयास, दंगा फैलाने और पुलिस को पिटने का आरोप लगा है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)गुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो