लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून का समर्थन करते हो या नहीं? केरल के छात्र को जबरन बैठाकर धमकाते देखे गए ABVP स्टूडेंट्स, वीडियो वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 20, 2019 12:58 IST

नेहा ने एक और ट्वीट में दबंगई कर रहे छात्रों का पहचान उजागर की है। उनमें से एक छात्र को दिल्ली के शाहदरा से एबीवीपी जिला संयोजक जितेंद्र चौधरी बताया जा रहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की खासी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने इसी के बहाने आरएसएस पर निशाना साधा।एक यूजर ने केरल के मुख्यमंत्री से छात्र की मदद के लिए गुहार लगाई।

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर इस पक्ष और विरोध में देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के एक युवक को बैठाकर उसे डपटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो दिखाई दे रहे कथित पीड़ित को केरल का बताया जा रहा है। वहीं, उसके साथ रंगाबाजी दिखा रहे दो छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से संबद्ध बताया जा रहा है।

वीडियो को नेहा दीक्षित नाम की यूजर ने ट्वीट किया है, जिनके बायो में उनकी पहचान स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर बताई गई है। 

नेहा ने एक और ट्वीट में दबंगई कर रहे छात्रों का पहचान उजागर की है। उनमें से एक छात्र को दिल्ली के शाहदरा से एबीवीपी जिला संयोजक जितेंद्र चौधरी बताया जा रहा है।  

1 मिनट 27 सेकेंड के वीडियो में कथित एबीवीपी छात्र कथित केरल के छात्र से पूछते हुए दिखाइ देते हैं कि वह संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन करता है या नहीं करता है? छात्र सीएए का समर्थन करने से इनकार करता है। 

इस दौरान उसे डपट रहे छात्र कहते दिखाई देते हैं कि वीडियो फिर से बनाओ और आखिर में वे कहते दिखते हैं, ''भैया ये बैठाया हुआ हमने, ले जाओ इसको...।''

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की खासी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने इसी के बहाने आरएसएस पर निशाना साधा।

एक यूजर ने केरल के मुख्यमंत्री से छात्र की मदद के लिए गुहार लगाई।

एक यूजर ने पूछा कि दिल्ली पुलिस ने क्या संज्ञान लिया?

इसी तरह वीडियो पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोनागरिकता संशोधन कानून 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्ली विश्वविद्यालयएबीवीपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा