लाइव न्यूज़ :

गीता का उदाहरण देकर केजरीवाल ने दी अमित शाह को बहस की चुनौती, यूजर्स बोले-गीता में ऐसा कुछ नहीं लिखा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 10:29 IST

अरविंद केजरीवाल के गीता वाले बयान पर टि्वटर यूजर पूछ रहे हैं कि गीता में ऐसा कहां लिखा है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आप को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुला थादिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार गुरुवार (6 फरवरी) को खत्म हो गया है। अब मतदाता 8 फरवरी को चुनाव में वोट डालेंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।

पिछले एक महीने के चुनाव प्रचार के दौरान आप और बीजेपी ने काफी आक्रामक प्रचार किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुछ बयानों की चर्चा लगातार बनी रही। चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ देर ही पहले हुए आप के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह को बहस की चुनौती दी। केजरीवाल ने कहा, "गीता में लिखा है कि एक सच्चा हिन्दू बहादुर होता है वो कभी मैदान छोड़कर भागता नहीं। मैंने अमित शाह को खुली बहस की चुनौती दी लेकिन वो मैदान छोड़कर भाग गए।"

उनके इस ट्वीट पर सवाल उठ रहे हैं कि गीता में ऐसा कहां लिखा है। इसके अलावा ट्विटर पर सीएम केजरीवाल के गीता वाले वाले बयान पर कई लोग उखड़ गए।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल