लाइव न्यूज़ :

भयावह वीडियो: कर्नाटक में उत्सव के दौरान सांडों ने मचाया जमकर उत्पात, हमला कर 8 लोगों को किया घायल

By आजाद खान | Updated: June 12, 2023 15:00 IST

बताया जा रहा है कि इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल है और बाकी लोगों को हल्की चोट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एक उत्सव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांडों द्वारा उत्सव में आए लोगों पर हमला करते हुए देखा गया है। दावा है कि इस हमले में आठ लोगों को गंभीर चोट आई है।

बेंगलुरु:कर्नाटक में विजयपुरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विजयपुरा में आयोजित कारी उत्सव का है। इस उत्सव के दो वीडियो जारी किए गए है जिसमें उत्सव में भाग लेने आए लोगों पर सांडो द्वारा कथित रूप से हमला करते हुए देखा गया है। 

वीडियो में सांडों को हमला करते हुए और उत्सव में शामिल लोगों को मारते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के अनुसार,  सांड के इस हमले में कई लोग घायल हो गए जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि उत्सव में आए लोगों पर सांड कथित रूप से हमला कर रहा है। वीडियो में सांड द्वारा एक शख्स पर हमला करते हुए और उसी बुरी तरह से घायल करते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स के गंभीर रूप से घायल होने के बाद ही सांड उसे छोड़ता है और वहां से जाता है।

यही नहीं एक और वीडियो में एक और सांड को एक शख्स पर हमला करते हुए देखा गया है। जमीन पर एक दुकान की आड़ में छिपे शख्स पर सांड बार-बार अपनी सिंग से हमला कर रहा है और वह बच रहा है। ऐसे में सांड के वहां से जाने के बाद शख्स को देखा गया और उसके शरीर से खून बह रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इस उत्सव के दौरान यह हादसा विजयपुर जिले के बाबलेश्वर तालुक के काखंडकी गांव में हुआ है। दावा है कि कथित रूप से कुल आठ सांडों को कथित रूप से रस्सियों से बंधे गए थे और त्योहार के दौरान उन्हें दौड़ाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। 

इन घालयों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है और बाकी लोगों को हल्की चोट लगी है। अधिकारियों की अगर माने तो उत्सव को देखने के लिए बागलकोट, बेलगावी हुबली, कलबुर्गी और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के लोग भी वहां आए हुए थे।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकर्नाटकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो