लाइव न्यूज़ :

Watch: अलीगढ़ में 4 साल की मासूम बच्ची को आवारा सांड ने बुरी तरह से कुचला, घटना का वीडियो हुआ वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2023 16:15 IST

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है। इस मामले से इलाके में दहशत का माहौल है क्योंकि कई आवारा सांड खुलेआम घूमते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के वायरल वीडियो में एक सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता हैइस मामले से इलाके में दहशत का माहौल है क्योंकि कई आवारा सांड खुलेआम घूमते रहते हैं

अलीगढ़: अलीगढ़ में एक आवारा सांड ने 4 साल की बच्ची को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना थाना गांधी पार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है। इस मामले से इलाके में दहशत का माहौल है क्योंकि कई आवारा सांड खुलेआम घूमते रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में बच्ची गली में अकेले नजर आ रही है। फिर अचानक सामने से काले रंग का सांड उसकी ओर आता है। बच्ची सांड को देखकर अपनी जगह पर खड़ी रहती है और जैसे ही सांड बच्ची के करीब आता है वह अपनी गति को और तेज करके उसे सींग मारता है। 

सांड के मारने से बच्ची दूर जाकर गिरती है। इसके बाद सांड उस बच्ची के ऊपर जाकर बैठ जाता है। इस बीच एक शख्स गली से निकलकर बच्ची को बचाने के लिए दौड़कर आता है। वहीं दूसरा शख्स स्कूटी से बच्ची को बचाने आता है। पहले वाला शख्स सांड के नीचे से बच्ची को उठा लेता है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी