लाइव न्यूज़ :

इन विदेशी लड़कियों ने बांधा समां, 'दमा दम मस्त कलंदर' गाकर हुईं हिट, देखें Video

By गुणातीत ओझा | Updated: October 12, 2020 17:53 IST

सूफियाना कलाम ''दमा दम मस्त कलंदर'' किसने नहीं सुना होगा! संगीत के चाहने वालों को इस धुन और बोल दोनों याद राहते हैं। इस गाने को लगभग हर बॉलीवुड सिंगर गा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश सिंगर्स ने शानदार अंदाज में दुबई की सड़कों पर गाया दमादम मस्त कलंदर।यह वीडियो दुबई के स्ट्रीट पर शूट किया गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक बार  फिर वायरल हो गया।

सूफियाना कलाम ''दमा दम मस्त कलंदर'' किसने नहीं सुना होगा! संगीत के चाहने वालों को इस धुन और बोल दोनों याद राहते हैं। इस गाने को लगभग हर बॉलीवुड सिंगर गा चुके हैं। यह गाना विदेशों में भी उतना ही लोकप्रिय है जितना की भारत में। हाल ही में एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्रिटिश सिंगर्स को इस गाने को गाते सुना और देखा जा सकता है।

ब्रिटिश सिंगर्स ने शानदार अंदाज में दुबई में यह सूफी क्लासिकल गाना गाया। यह वीडियो दुबई के स्ट्रीट पर शूट किया गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक बार  फिर वायरल हो गया। 2017 में, ब्रिटिश सिंगर तान्या वेल ने दमा दम मस्त कलंदर गाया था। उनकी आवाज को पूरी दुनिया ने सुना और सराहा भी था। ट्विटर पर यह वीडियो फिर वायरल हो चुका है और लोग उनकी खूब तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। 

2017 की इस क्लिप को लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेल और उनकी साथी दुबई की सड़क पर गाना गा रही हैं। उनके पास में ही एक शख्स गिटार बजा रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए ढिल्लन ने लिखा, 'सूफ़ियाना कलाम ... 'दमा दम मस्त कलंदर' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर।' 

इस वीडियो को 11 अक्टूबर को शेयर किया गया था। इसे अब तक 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स भी इस वीडियो पर आए हैं। कई लोगों ने ब्रिटिश सिंगर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, दिल खुश कर दित्ता। मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई।'

तान्या वेल्स एक ब्रिटिश-स्विस नागरिक हैं जिनका बचपन भारत में बीता है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में प्रशिक्षित, उन्होंने अपने बैंड सेवन आइज़ के साथ दुनिया भर में कई हिट शो किए हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो