लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश मुस्लिम सांसद का दावा, अटल, जेटली व सुषमा स्वराज के बाद अब पीएम नरेन्द्र मोदी का नंबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 10:45 IST

66 वर्षीय अरुण जेटली का 24 अगस्त और 67 साल की सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद ब्रिटिश संसद के उच्‍च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड में आजीवन सदस्‍य नियुक्‍त किये गये हैं।मुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद के इस आपत्तिजनक ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

ब्रिटिश संसद के उच्‍च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड में आजीवन सदस्‍य नियुक्‍त किए गए पहले मुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है। लॉर्ड नजीर अहमद ने ट्वीट करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  के नेताओं का एक-एक कर निधन हो रहा है और अब अगला नंबर पीएम नरेन्द्र मोदी का है। पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज का निधन हुआ था। वहीं, साल 2018 में भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। 

 26 अगस्त को ट्वीट करते हुये मुस्लिम सांसद लॉर्ड नजीर अहमद ने लिखा, 'विपक्ष के बीजेपी पर जादू, टोना, तंत्र-मंत्र के दावे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर, गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की पिछले एक साल के अंदर मौत हो गई। अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है।'

सोशल मीडिया पर लॉर्ड नजीर अहमद के पीएम मोदी के खिलाफ ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने नजीर की आलोचना करते हुये ट्वीट कर कहा, 'इस तरह के ब्रिटिश प्रबुद्ध वर्ग के बीच मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि इस धरती पर कैसे-कैसे लोग आ गए हैं। क्‍या आप लोगों को मैनेज करके हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्‍य बन गए हैं।' 

66 वर्षीय अरुण जेटली का 24 अगस्त 2019 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जेटली नौ अगस्त 2019 से एम्स में भर्ती थे। 

सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ था। सुषमा स्वराज का वर्ष 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी