लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के फैशन डिजाइनर टॉम सिल्वरवुड ने 1500 फेंके मास्क तैयार किया बेहद खूबसूरत दूल्हन का लिबास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2021 18:01 IST

ड्रेस कि खास बात यह है कि इसे  फेंके गए 1500 मास्क से तैयार किया गया है। बता दें कि टॉम सिल्वरवुड की इस ड्रेस को वेडिंग प्लानर वेबसाइट Hitched ने फंड किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस ड्रेस में कमर के पास हाइलाइट देने के लिए डिस्पोज़ेबल प्लास्टिक पीपीई का भी डिज़ाइनर ने बड़ी ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया हैबतादें कि टॉम सिल्वरवुड की इस ड्रेस को वेडिंग प्लानर वेबसाइट Hitched ने फंड किया हैइंग्लैंड में कोरोना महामारी की वजह से लगी हुई तमाम पाबंदियां लगभग अब खत्म होने जा रही हैं

कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में जिस चीज की अहमियत सबसे ज्यादा बड़ी है वो है फेस मास्क। 

मास्क का बढ़ता कूड़ा भी दुनिया के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे में कुछ लोग इन्हीं मास्क के साथ नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ब्रिटेन में भी एक फैशन डिज़ाइनर टॉम सिल्वरवुड ने मास्क का इस्तेमाल इतने कमाल तरीके से किया है, जिसे देख हर कोई उनकी तारिफ कर रहा है।

बतादें कि इंग्लैंड में कोरोना महामारी की वजह से लगी हुई तमाम पाबंदियां लगभग अब खत्म होने जा रही हैं।  साथ ही अब यहां शादियों पर लगी रोक भी हट जाएगी। इसी मौके पर एक डिजाइनर ने दुल्हन की एक बेहद ही खूबसूरत ड्रेस भी लांच की है। इस ड्रेस कि खास बात यह है कि इसे  फेंके गए 1500 मास्क से तैयार किया गया है। बतादें कि टॉम सिल्वरवुड की इस ड्रेस को वेडिंग प्लानर वेबसाइट Hitched ने फंड किया है।

Hitched वेबसाइट की एडिटर सराह एलार्ड ने कहा कि इस बात से वो काफी खुश हैं कि अब शादियों का मौसम अब लौट रहा है। इस ड्रेस को मॉडल जेमिमा हैम्ब्रो ने पहनकर लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के पास फोटोशूट कराया है। इस पूरी ड्रेस की खासियत ये है कि इसे तैयार करने में सफेद फेस मास्क का प्रयोग किया गया है। यह वेड़िग ड्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखने के कारण जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

इस ड्रेस में कमर के पास हाइलाइट देने के लिए डिस्पोज़ेबल प्लास्टिक पीपीई का भी डिज़ाइनर ने बड़ी ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया  है। ये ड्रेस देखने में इतनी आकर्षक लग रही है कि इसे देख अंदाजा लगा नामुमकिन है कि इसे मास्क से बनाया गया है। यही वजह भी है कि 1500 अपसाइकिल्स फेस मास्क  की ये ड्रेस दुनियाभर में लोगों के बीच खूब चर्चित हो रही है।

टॅग्स :ब्रिटेनफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो