लाइव न्यूज़ :

Video: 36 किमी की अनोखी रेस में ब्रिटिश नागरिक ने 50 घोड़ों और 1000 प्रतिभागियों को दी करारी शिकस्त, मिला 3.29 लाख रुपए का इनाम, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 15, 2022 10:45 IST

रेस जीतने के बाद रिकी लाइटफुट ने बताया कि वह इस रेस में हिस्सा लेने से पहले 29 घंटों तक सोए नहीं थे। उन्होंने इस रेस को काफी रोमांचक रेस बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेट ब्रिटेन के वेल्स शहर में एक अनोखा रेस हुआ है।इस रेस में एक ब्रिटीश नागरिक ने 50 घोड़ों और 1000 प्रतिभागियों को हराया है।ऐसे में इस ब्रिटीश नागरिक को इनाम भी मिला है।

लंदन: ग्रेट ब्रिटेन के वेल्स शहर में एक बेहद रोमांचित रेस हुआ है। इस 36 किमी की रेस में एक ब्रिटीश नागरिक ने 50 घोड़ों और 1000 प्रतिभागियों को हराया है। ऐसा करने वाला यह शख्स तीसरा आदमी है। बताया जा रहा है कि यह रेस 1980 साल से चला आ रहा है। कोरोना के कारण पिछले कुछ वर्षों में इसका आयोजन नहीं हुआ था। लेकिन इस बार जब इसका आयोजन हुआ तो इसमें रिकी लाइटफुट नामक एक शख्स ने बाजी मारी और उन्हें इसके लिए इनाम भी मिला है। रिकी लाइटफुट ने रेस जीतने के बाद बताया कि वे इस रेस से पहले सोए नहीं थे और करीब 29 घंटे तक जगे ही रह कर इस रेस में शामिल हुए थे। 

क्या है यह रेस और कैसे जीते रिकी लाइटफुट

जानकारी के मुताबिक, पेशे से फायरफाइटर रिकी लाइटफुट ने यह रेस मात्र 2 घंटे, 22 मिनट और 23 सेकंड में ही खत्म कर दिया है। इस दौरान उन्होंने घोड़ों को दो मिनट और एक सेकंड से हराया है। 36 किमी के इस रेस में 50 घोड़ों और 1000 प्रतिभागियों शामिल हुए थे जिन्हें रिकी लाइटफुट ने हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। 

इस जीत के लिए रिकी लाइटफुट को 3500 पौंड (करीब 3.29 लाख रुपए) का इनाम मिला है। जीत के बाद रिकी लाइटफुट ने कहा कि इस तरीके के रेस में हिस्सा लेना काफी अच्छा अनुभव था। उन्होंने घोड़ों के खिलाफ दौड़ने को बहुत ही रोमांचित रेस बताया है। अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पीछे घोड़ों की टॉपों को सुनकर दौड़ने काफी शानदार लगा है। 

इससे पहले 2 लोगों ने जीता है यह खिताब

आपको बता दें कि इस रेस को जीतने वाले रिकी लाइटफुट अकेले रनर नहीं है। इससे पहले 2009 में हू लॉब ने घोड़े को दो मिनट से हराया था। वहीं 2007 में फ्लोरियन होल्टिंगर ने एक घोड़े को हराया था। इस रेस पर बोलते हुए वहां के लोगों ने कहा कि इंसान लंबी दूरी वाले ऐसे रेस में घोड़ों को भी हरा सकता है। ऐसे में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की माने तो यह रेस आसान नहीं था और रास्त में खड़ी पहाडिय़ां और कीचड़ भरे क्षेत्रों से गुजरना काफी चुनौतीपूर्ण था। 

टॅग्स :अजब गजबUKवायरल वीडियोरेसRace
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?