लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: बेटे ने एक घंटे तक मोबाइल में खेला गेम, बिल भरने के लिए पापा को बेचनी पड़ गई कार

By अभिषेक पारीक | Updated: June 29, 2021 22:07 IST

ब्रिटेन में एक पिता को अपनी कार बेचनी पड़ गई। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को करीब एक घंटे गेम खेलने के लिए अपना आईफोन दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसात साल के एशाज मुतासा ने मोबाइल पर गेम्स खेलने के दौरान महंगे टॉप अप्स खरीद लिए। जिसके बाद एशाज के पिता के अपनी गाड़ी बेचकर यह रकम चुकानी पड़ी है। मोहब्बद की शिकायत पर एप्पल ने करीब 21 हजार रुपये की राशि रिफंड भी की है। 

ब्रिटेन में एक पिता को अपनी कार बेचनी पड़ गई। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को करीब एक घंटे गेम खेलने के लिए अपना आईफोन दिया था। जिसके बाद आईट्यून्य का 1800 डॉलर (करीब 1 लाख 33 हजार रुपये) का बिल आ गया। 

सात साल के एशाज मुतासा मोबाइल पर ड्रैगनः राइज ऑफ बर्क गेम खेल रहा था। इस दौरान उसने कई महंगे टॉप अप्स खरीद लिए। जब तक उसके पिता मुहम्मद मुतासा को इसके बारे में पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बता दें कि इन टॉप अप्स की कीमत 2.70 डॉलर ( करीब 200 रुपये) से 139 डॉलर (करीब 10 हजार रुपये) तक है। 

मुहम्मद के मोबाइल पर एक के बाद एक 29 ईमेल आए तो उन्हें लगा कि उनके बेटे ने काफी राशि खर्च की है। पहले वह यह समझते रहे कि यह कोई ऑनलाइन स्कैम है। जिसने उनका पैसा उड़ा लिया है। हालांकि बाद में जब आईट्यून्स का बिल देखा तो उनका माथा ठनका। आईट्यून्स के बिल के भुगतान के लिए उन्हें अपनी टोयोटा गाड़ी तक बेचनी पड़ गई है। 

एप्पल से मिला रिफंड लेकिन...

मुहम्मद ने बताया कि मैंने कस्टमर सर्विस को शिकायत की और कहा कि तुमने मुझे लूट लिया है और तुम मेरे बच्चे को भी लूटने में सफल रहे हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के गेम पर इतना पैसा खर्च हो सकता है मैं इस बारे में नहीं जानता था। उन्होंने एप्पल को भी इस बारे में शिकायत की। जिसके बाद उन्हें 287 डॉलर (करीब 21 हजार रुपये) रिफंड कर दिए गए हैं। हालांकि इस राशि के बावजूद उन्हें मजबूरन अपनी कार बेचने पर विवश होना पड़ा। 

पहले भी सामने आए हैं कई मामले

बच्चों के ऑनलाइन गेम्स के चक्कर में मोटी रकम चुकाने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब बच्चों के मोबाइल पर गेम्स खेलने के कारण लोगों को मोटी रकम चुकानी पड़ी है। चीन में कुछ वक्त पहले एक बच्ची ने 100 नूडल्स बाउल का ऑर्डर दे दिया था। जबकि उसे सिर्फ एक का ऑर्डर देना था। वहीं न्यूयॉर्क में एक चार साल के बच्चे के कारण 2,618 डॉलर से अधिक की खरीदारी कर डाली थी। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल