लाइव न्यूज़ :

इस शख्स ने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जेट स्की से पार किया समुद्र, हो गई जेल, जानें वजह?

By स्वाति सिंह | Updated: December 16, 2020 18:28 IST

डेल मैकलॉघ्लन ने शुक्रवार को स्कॉर्ट लैंड के व्हिटॉर्न से इस्ले ऑफ मैन की दूरी एक जेट स्की के जरिए पार की। इस 40 किलोमीटर के आयरिश सागर को पार करने में डेल मैकलॉघ्लन को लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जेट स्की से समुद्र पार कर उसके घर पहुंच गया।पुलिस ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को तोड़ने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर एक महीने के लिए जेल भेज दिया।इन दिनों ब्रिटेन के कई इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है।

ब्रिटेन में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जेट स्की से समुद्र पार कर उसके घर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को तोड़ने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर एक महीने के लिए जेल भेज दिया। मालूम हो कि इन दिनों ब्रिटेन के कई इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल मैकलॉघ्लन ने शुक्रवार को स्कॉर्ट लैंड के व्हिटॉर्न से इस्ले ऑफ मैन की दूरी एक जेट स्की के जरिए पार की। इस 40 किलोमीटर के आयरिश सागर को पार करने में डेल मैकलॉघ्लन को लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगा। 

28 साल के डेल मेक्लॉफलेन ने स्वीकार किया कि वो आइल ऑफ मैन द्वीप पर गैर-कानूनी तरीके से आया है जिसके बाद उसे चार हफ्तों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। यहां के कानूनों के मुताबिक, सिर्फ स्पेशल परमिशन के सहारे ही नॉन रेसीडेंट्स लोग यहां आ सकते हैं। 

डेल पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर द्वीप के कानून को तोड़ने की कोशिश की है और कोरोना महामारी के दौर में यहां रहने वाले लोगों के लिए खतरे को बढ़ाने का काम किया है। वहीं डेल के वकील का कहना था कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे और यही वजह है कि अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना चाहते थे। 

बताया जा रहा है कि ये शख्स जेट स्की के सहारे 40 किलोमीटर की यात्रा कर चुका था। अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचने के बाद दोनों नाइटक्लब गए थे। यहां पहुंचकर डेल ने अपनी आइडेंटिटी को लेकर झूठ कहा था लेकिन गंभीर पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकार किया था कि वे गैर-कानूनी तरीके से यहां पहुंचे हैं और इसके बाद पुलिस ने डेल को गिरफ्तार कर लिया था।  

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो