लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के संबोधन से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया #BoycottModiBhasan, लोगों ने पूछा- बेरोजगारों के अच्छे दिन कब आएंगे?

By अनुराग आनंद | Updated: October 20, 2020 17:32 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन से पहले ट्विटर पर लोग #BoycottModiBhasan ट्रेंड करा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर #BoycottModiBhasan ट्रेंड कराने वालों में सर्वाधिक संख्या देश के नौजवानों की है।देश के नौजवानों ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा है कि देश के बेरोजगार युवाओं के अच्छे दिन कब आएंगे?

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottModiBhasan ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर देश के नौजवान बेरोजगारों का गुस्सा फूट पड़ा। 

कशिश नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि देश में नौजवानों के पास नौकरी नहीं है। देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। देश में हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी हर रोज भाषण पर भाषण दे रहे हैं। 

बता दें कि भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री कई दफे राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं।

मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था।

बाद के राष्ट्र के नाम अपने संबोधनों में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।  

दरअसल, देश में इस वक्त त्योहारों का वक्त चल रहा है और आने वाले दिनों में लगातार त्योहार ही त्योहार हैं, ऐसे में सरकार की ओर से एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में संभव है कि पीएम मोदी लोगों को पर्व के दौरान सावधानी रखने की बात कह सकते हैं।

आइए देखते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं?

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसोशल मीडियाबेरोजगारीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'