लाइव न्यूज़ :

गुजरात: एक निजी अस्पताल में 2 नाक वाले बच्चे का हुआ जन्म, डॉक्टरों ने बताया दुर्लभ केस-कही यह बात

By आजाद खान | Updated: July 23, 2023 09:55 IST

अस्पताल से छोड़ने पर बोलते हुए डॉ. पटेल ने कहा है कि "वर्तमान में बच्चे को नवजात गहन देखभाल इकाई के अंदर निगरानी में रखा गया है। अगर बच्चे की स्थिति सामान्य रही, तो उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के हिम्मतनगर से एक दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां पर एक बच्चे ने दो नाक के साथ जन्म लिया है। डॉक्टरों ने कहा है कि यह एक रेयर केस है और बाद में इसका ऑपरेशन भी किया जाएगा।

गांधीनगर:  गुजरात के हिम्मतनगर में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ है जिसके दो नाक है। बच्चे के जन्म लेने के बाद उसकी सही तरीके से जांच की गई है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखी गई है। 

ऐसे में बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे एक दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है और वह दूध और पानी पी भी रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि यह बहुत ही दुर्लभ केस है जहां एक बच्चे ने दो नाक के साथ जन्म लिया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना गुजरात के हिम्मतनगर के एक निजी अस्पताल में 21 जुलाई को घटी है। यहां के एक निजी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है जिसके दो नाक है। डॉक्टरों ने शनिवार को बताया कि बच्चे की हालत अब सामान्य और वह पूरी तरह से ठीक है। इस तरीके से बच्चे के दो नाक के साथ जन्म लेने पर उसके माता पिता भी इसे लेकर काफी चिंतिंत थे। 

इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि यह काफी दुर्लभ केस है और यह आठ हजार से 15 हजार जन्म लिए हुए बच्चे में से किसी एक बच्चे में होता है। इस पर बोलते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धवल पटेल ने कहा कि भविष्य में ऑपरेशन के जरिए बच्चे को फिर से सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

जेनेटिक्स बीमारी के कारण बच्चे ने दो नाक के साथ लिया जन्म

 डॉ. पटेल के मुताबिक, इस तरीके से बच्चे के दो नाक के साथ जन्म लेना कोई जेनेटिक बीमारी कारण हो सकती है। मामले में डॉ. पटेल ने कहा है कि बच्चे को सामान्य जीवन बीताने के लिए उसके नाक का ऑपरेशन करना जरूरी है, ऐसे में उसके माता पिता से भी परमीशन लेना काफी अहम है। 

बच्चे को अस्पताल से छोड़ने पर बोलते हुए डॉ. पटेल ने कहा है कि "वर्तमान में बच्चे को नवजात गहन देखभाल इकाई के अंदर निगरानी में रखा गया है। अगर बच्चे की स्थिति सामान्य रही, तो उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।"

टॅग्स :अजब गजबगुजरातडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी