लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उबलते पानी की कढ़ाई में बैठा दिखा बालक, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 8, 2021 14:03 IST

वीडियो में साफ तौर पर जाहिर है कि एक लड़का कढ़ाई में समाधि लगा कर बैठा है और उसने अपने हाथों को जोड़े हुए है। कढ़ाई का पानी उबलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को ट्विटर पर @iSandeepBisht यूज़र ने शेयर किया हैउन्होंने कैप्शन में लिखा यह 2021 का भारत है

जब आपका  हाथ तवे से छू जाता है ऐसा लगता है मानो जान निकल गई हो और इस बात का ख्याल करके भी डर सा लगने लगता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बच्चा ऐसा ही खतरनाक कारनामा करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

वीडियो को देखकर हो सकता है आपके रोंगटे खड़े हो जाएं और दिमाग में यह सवाल आए कि क्या सच में यह मुमकिन है? कड़ाही से खोलते तेल में समोसे का निकलना वाजिब है लेकिन अगर कड़ाही मे उबलते पानी में समाधि लगाकर बैठना अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। सोशल मीडिया में कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिल रहा है। फिलहाल घटना कहां की है कब की है इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर @iSandeepBisht यूज़र ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा यह 2021 का भारत है। इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि वीडियो कब और कहां खींचा गया है। इस वीडियो को अब तक 64000 से ज्यादा व्यूज और 600 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

वीडियो में साफ तौर पर जाहिर है कि एक लड़का कढ़ाई में समाधि लगा कर बैठा है और उसने अपने हाथों को जोड़े हुए है। कढ़ाई का पानी उबलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी का हिस्सा फूलों से ढका है। आसपास में लोगों की भीड़ है जो बालक को हैरानी से देख रही है क्योंकि कढ़ाई जलते चूल्हे पर रखी है और उसकी लकड़ियां धुआं दे कर जल रही है। ऊपर की तरफ एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर लिखा है भक्त प्रहलाद। अगर इस वीडियो में दिखाया गई तस्वीर सच है तो यह सचमुच काफी खौफनाक है।

टॅग्स :वायरल वीडियोभारतसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो