लाइव न्यूज़ :

वीडियोः 31 दिन बाद मिला अमेजन के जंगल में गुम हुआ बोलिवियाई शख्स; कीड़े खाकर, पेशाब पीकर रहा जिंदा,

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 07:39 IST

रॉयटर के मुताबिक, अकोस्टा 25 जनवरी को तब लापता हो गया था जब वह अमेजन के जंगल में चार दोस्तों के साथ शिकार करने गया था। इस दौरान वह दोस्तों से बिछड़ गया और जंगल में गुम हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजंगल से जीवित बाहर निकले अकोस्टा ने बताया कि जीवित रहने के लिए मैंने कई चीजों का सहारा लिया। जिंदा रहने के लिए उसने कीड़े खाए, पेशाब पीकर अपनी प्यास बुझाई। शख्स ने भगवान का शुक्रियाअदा करते हुए कहा कि ईश्वर ने उसे नया जीवन दिया है।

Bolivian Man Rescued: अमेजन के जंगल में गुम हुए एक बोलिवियाई शख्स को 31 दिन बाद रेस्क्यू किया गया है। 30 वर्षीय झोनाटन अकोस्टा ने दावा किया कि जिंदा रहने के लिए उसने कीड़े खाए, पेशाब पीकर अपनी प्यास बुझाई। शख्स ने भगवान का शुक्रियाअदा करते हुए कहा कि ईश्वर ने उसे नया जीवन दिया है।

रॉयटर के मुताबिक, अकोस्टा 25 जनवरी को तब लापता हो गया था जब वह अमेजन के जंगल में चार दोस्तों के साथ शिकार करने गया था। इस दौरान वह दोस्तों से बिछड़ गया और जंगल में गुम हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसकी पुष्टि की जाती है तो अकोस्टा अमेजन वर्षावन में सबसे लंबे समय तक सर्वाइव करने वाला जीवित शख्स बन सकता है। 

अकोस्टा ने बताया, जीवित रहने के लिए मैं कई चीजों से गुजरा। मैं ईश्वर को बहुत धन्यवाद देता हूं..। उसने कहा कि 'मैंने भगवान से बारिश मांगी। अगर बारिश नहीं हुई होती, तो मैं बच नहीं पाता। मैं पेशाब पीकर जिंदा रहा।' अकोस्टा अपने जूतों में पानी को इकट्ठा करके रखता था।  

अकोस्टा ने कहा, वह भटक कर 40 किलोमीटर (25 मील) अंदर चला गया था। कुछ देर बाद उसको आभास हुआ कि वह सर्किल में घूम रहा है। उसने दावा किया कि रात में कई कीड़ों ने उसे काटा। जिंदा बच निकलने के बाद अकोस्टा ने कहा कि वह अब शिकार करना छोड़ देगा और अपना जीवन भगवान के लिए समर्पित कर देगा। 

 Unitel TV से बात करते हुए उसने कहा, मुझे कीड़े खाने पड़े। मुझ पर जानवरों ने हमला किया था। फंसे होने के दौरान जगुआर के साथ आमने-सामने आ गया। इस कठिन घड़ी में उसने पेड़ की जड़ों को खाया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो