लाइव न्यूज़ :

BJP महिला पार्षद ने नगर आयुक्त पर चलाई चप्पल, देखते रह गए विधायक और मेयर, वायरल हुआ वीडियो

By भाषा | Updated: July 18, 2020 13:28 IST

मथुरा नगर निगम की बैठक में BJP पार्षद दीपिका रानी सिंह ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार को चप्पल मारी। बचाव करने आए नगर आयुक्त के PA को चप्पल पड़ी।पार्षद ने बताया,"नगर आयुक्त को इलाके की परेशानियां बता रही थीं, उन्होंने मेरा हाथ झटका कहा चल बैठ! तो मुझे गुस्सा आ गया।"

Open in App
ठळक मुद्देघटना के वक्त मेयर डॉ मुकेश आर्यबंधु और निगमायुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ व विधायक पूरन प्रकाश बैठक में मौजूद थे।महापौर मुकेश कुमार वाल्मिीकि ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है।

मथुरा:  मथुरा जिले में शुक्रवार को मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की बैठक में एक महिला पार्षद ने पहले नगर आयुक्त एवं महापौर की ओर चप्पल फेंकी और बाद में आयुक्त के निजी सचिव को चप्पलों से पीटा। बैठक में बलदेव क्षेत्र के विधायक, नगर निगम के महापौर सहित 80 पार्षद शामिल हुए थे। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया, ‘‘वार्ड 24 की महिला पार्षद दीपिका रानी एवं उनके पति पुष्पेंद्र के विरुद्ध थाना कोतवाली में शु्क्रवार देर शाम बैठक के दौरान अभद्रता, मारपीट एवं गाली-गलौज करने और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।’’

घटना के वक्त मेयर डॉ मुकेश आर्यबंधु और निगमायुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ व विधायक पूरन प्रकाश बैठक में मौजूद थे।  उन्होंने बताया कि बैठक की शुरुआत में दीपिका अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने क्षेत्र की शिकायतें रखने लगीं। मांदड़ ने कहा कि पार्षद को जब चुप रहने और बैठक विधिवत प्रारंभ होने के बाद संबंधित सत्र में अपनी बात रखने को कहा गया, तो उन्होंने पैर से चप्पल निकालकर नगर आयुक्त एवं महापौर की ओर उछाल दी।

उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निजी सचिव होशियार ने पार्षद को जब ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने उनकी चप्पलों से पिटाई की। महापौर मुकेश कुमार वाल्मिीकि ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। हर अधिकारी एवं कर्मचारी का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि पार्षद दीपिका रानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बात की जाएगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मथुरावायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो