लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का आरोप, UP पुलिस ने मारकर इसे किया अधमरा, लेकिन वह शख्स अचानक ही दौड़ने लगा, देखें वीडियो में सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 21, 2019 14:18 IST

उन्नाव में मुआवजे को लेकर किसानों और पुलिस के बीच शनिवार को भिड़ंत हो गई थी। किसानों की मांग है कि 1144 एकड़ जमीन के अधिग्रहण से पहले मुआवजे के तमाम मुद्दे का फैसला किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में दिख रहा है कि जिस शख्स को लोग अधमरा बता रहे थे वो नाटक कर रहा था। किसानों का आरोप है कि साल 2005 में बिना किसी समझौते के जमीन का अधिग्रहण हुआ था, जिसका मुआवजा अब तक नहीं मिला। किसान चाहते हैं कि इसपर फैसला हो।

उत्तर प्रदेश में उन्नाव में मुआवजे को लेकर किसानों और यूपी पुलिस के संघर्ष बीच की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें से एक युवक पर सबकी नजर गई, जब यूपी पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करते वक्त वह वहां बेसुध लेटा हुआ था। इस घटना के वीडियो को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई लोगों ने शेयर किया था। उन लोगों का आरोप था कि यूपी पुलिस ने इस शख्स को मार-मार कर अधमरा कर दिया है। लेकिन इस घटना का पूरा वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि जिस शख्स को लोग अधमरा बता रहे थे वो नाटक कर रहा था। 

वीडियो को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, ''उन्नाव की घटना में आधा अधूरा वीडियो चला कर कुछ उत्साही चैनलों ने इस नौजवान को पुलिसवालों की लाठी से अधमरा तो, कुछ ने मरा बताया दिया था, आप पूरा वीडियो देखिए !!''

बता दें कि इस घटना का वीडियो प्रियंका गांधी ने शेयर तो किया था लेकिन कुछ घंटों बाद डिलीट कर दिया था। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी के डिलीट किए ट्वीट को भी शेयर किया है।  

तस्वीर शेयर कर शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, एक तरफ प्रियंका गांधी का कथित अधमरा भागा, दूसरी तरफ एसी कमरों में बैठ ट्विटर के सहारे सियासत करने वाले ट्वीट डीलिट करके भागे, सुना था झूठ के पाँव नहीं होते, पर प्रियंका के झूठ के भागते हुए पाँव सबको दिख रहे, जय हो झूठों के सरदार, सुप्रीम कोर्ट में माफी माँग के भी ना सुधरे।

जानें उन्नाव के किसानों का क्या मामला है? 

उन्नाव में मुआवजे को लेकर किसानों और पुलिस के बीच शनिवार को भिड़ंत हो गई थी। किसानों की मांग है कि 1144 एकड़ जमीन के अधिग्रहण से पहले मुआवजे के तमाम मुद्दे का फैसला किया जाए। जिसके लिए सरकार के खिलाफ किसान कई दिनों से विरोध पदर्शन कर रहे हैं। 

किसानों का आरोप है कि साल 2005 में बिना किसी समझौते के जमीन का अधिग्रहण हुआ था, जिसका मुआवजा अब तक नहीं मिला। किसान चाहते हैं कि इसपर फैसला हो। पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद लोगों के लिए  एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो