लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों की सफलता क्या सिस्टम की वजह से है या उसके बगैर है?, वरुण गांधी ने कहा-खेलों से राजनीति, राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों का सफाया हो, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2022 18:34 IST

सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 16 से 19 सितंबर तक लड़कियों की सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य के 16 संभागों की 300 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने हाल की दो घटनाओं के वीडियो ट्विटर पर साझा किए। एक वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है।कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में खाना रखकर परोसते देखा जा सकता है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक व्यवहार का मुद्दा उठाया और सवाल किया कि क्या भारतीय खेलों से राजनीति, राजनेताओं और उनके प्रशासनिक प्रतिनिधियों का सफाया किया जाना चाहिए ताकि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें?

गांधी ने हाल की दो घटनाओं के वीडियो ट्विटर पर साझा किए। इनमें से एक वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है, जिसमें कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में खाना रखकर परोसते देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री को सामने से हटाते हुए देखे जा रहे हैं ताकि फोटो में उनकी तस्वीर स्पष्ट आ सके।

यह घटना कोलकाता में हाल ही में संपन्न हुए डूरंड कप प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की है। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किए जा रहे हैं। गांधी ने वीडिया साझा करने के साथ लिखा, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों की सफलता क्या सिस्टम की वजह से है या उसके बगैर है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार अपमानजनक व्यवहार हमारे देश के लिए बहुत शर्म की बात है। क्या भारतीय खेलों से राजनीति, राजनेताओं और उनके प्रशासनिक प्रतिनिधियों का सफाया किया जाना चाहिए ताकि वह अपने शीर्ष पर पहुंच सके?’’

सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 16 से 19 सितंबर तक लड़कियों की सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य के 16 संभागों की 300 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया था। इस मामले में सहारनपुर के जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :वरुण गांधीउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो