लाइव न्यूज़ :

Video: बीजेपी विधायक के विवादित बोल, 'सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्‍मान ना करे तो उन्हें जूते से मारिए'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2019 20:47 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रामरतन कुशवाहा ने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में सपा-बसपा पर भी निशाना साधा है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रामरतन कुशवाहा ने एक विवादित बयान दिया है। रामरतन कुशवाहा ने कहा है कि अगर सरकारी कर्मचारी  कार्यकर्ताओं का सम्‍मान नहीं करते हैं तो उन्हें जूते से मारा जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। रामरतन कुशवाहा ने कहा है, 'अगर सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्‍मान नहीं करते, तो आप अपने जूते निकालकर उन्‍हें मारिए, क्‍योंकि संयम की भी सीमा होती है।'

कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में रामरतन कुशवाहा ने ये बयान दिया है। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा रामरतन कुशवाहा ने कहा है कि उन्होंने चुनाव के दौरान हमारे कार्यकर्ता को भड़काने की भी कोशिश की थी और धमकी भी दी थी। 

विधायक ने कहा,  "मेरे पास इन सरकारी कर्मचारियों की जानकारी है जो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के वफादार हैं, जिन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने हमारे स्वयंसेवकों को भी धमकाया, उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए मनाना ... इनमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।''

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत