लाइव न्यूज़ :

इस भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार गिराने की दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 14, 2019 08:27 IST

बालचंद्र जरकीहोली उन 16 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2010 में कर्नाटक में बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई वाली पहली भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देबेलगावी जिला बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कर्नाटक में भाजपा विधायक बालचंद्र जरकीहोली के बयान का वीडियो वायरल हो गया है.

कर्नाटक में भाजपा विधायक बालचंद्र जरकीहोली ने बाढ़ पीडि़तों को मकान मुहैया नहीं करने की स्थति में राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार गिराने की धमकी देकर खलबली मचा दी है. उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया है.

वह बेलगावी जिले में पड़ने वाले अपने निर्वाचन क्षेत्र अराभावी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर लोगों से यह कहते सुने गए, ''आपको मकान मुहैया करना हमारी जिम्मेदारी है. मैं यह प्रामाणिक तौर पर कह रहा हूं यदि हम मकान बनाने में नाकाम रहे तो हम लोग सरकार गिरा देंगे.'' बेलगावी जिला बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

जरकीहोली उन 16 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2010 में कर्नाटक में बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई वाली पहली भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. इसके बाद तत्कालीन राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने कहा था. हालांकि, विधानसभा में शक्ति परीक्षण से कुछ ही घंटे पहले तत्कालीन स्पीकर के. जी. बोपैया ने जरकीहोली समेत 16 बागी विधायकों को सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.

इस कदम से भाजपा की सरकार बच गई थी. इसके बाद जरकीहोली ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसने बोपैया के आदेश को रद्द कर दिया था. जरकीहोली बेलगावी के एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका राज्य की राजनीति में काफी दखल है. उनके परिवार के कुछ लोग कांग्रेस और भाजपा विधायक हैं.

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल