लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भाजपा विधायक ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ली शपथ, बलिदान देने की भी कही बात, वीडियो हुआ वायरल तो दी ये सफाई

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2022 14:33 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों  असीम गोयल को बीते दिनों एक मुस्लिम संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुस्लिम संगठन ने विधायक को मुस्लिम विरोधी भी बताया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक असीम गोयल का शपथ लेते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है भाजपा विधायक ने इस बाबत कहा कि यह शपथ एक हिन्दू होने के नाते ली है न की एक विधायक होने के नाते

अंबालाः हरियाणा के अंबाला से भाजपा विधायक असीम गोयल का भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर संकल्प लेते हुए वीडियो सामने आया है। एक कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल वहां मौजूद लोगों के साथ इस बात की शपथ लेते हैं कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए बलिदान देंगे और जरूरत पड़ने पर बलिदान लेंगे।

पत्रकार अंशुल सिंह द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो में भाजपा विधायक असीम गोयल को शपथ लेते देखा जा सकता है। भाजपा विधायक के इस शपथ का कथित वीडियो रविवार का है। विधायक को ये कहते देखा सुना जा सकता है कि हम हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हैं।'

असीम खुद के साथ लोगों को शपथ दिलाते हुए कहते हैं- 'शपथ लेते हैं, वचन देते हैं, संकल्प करते हैं। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान देंगे। आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान लेंगे। लेकिन किसी भी कीमत पर हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। हमारे पूर्वज और ग्राम देवता हमें अपना लक्ष्य हासिल करने की शक्ति दें।'

भाजपा विधायक के मीडिया ने इस बाबत जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह शपथ एक हिन्दू होने के नाते ली है न की एक विधायक होने के नाते और “एक हिन्दू होने पर मुझे गुर्व है।” इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम और ईसाइयत मानने वाले भी सभी हिन्दू है। हिंदुस्तान का धर्म के नाम पर पहले ही विभाजन हो चुका है और अब जिसे यहां रहना है हिन्दू राष्ट्र के हिसाब से हिंदुस्तान का बनकर रहना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों  असीम गोयल को बीते दिनों एक मुस्लिम संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुस्लिम संगठन ने विधायक को मुस्लिम विरोधी भी बताया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :Ambalaवायरल वीडियोBJP MLAViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?