लाइव न्यूज़ :

कोरोना से निजात पाने के लिए बीजेपी नेता ने बताया रामबाण इलाज, कहा- गोमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 8, 2021 19:14 IST

उत्तर प्रदेश के बैरिया विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना के उपचार को लेकर बड़ा दावा किया है । उन्होंने कहा कि गोमूत्र का सेवन करन से कोरोना नहीं होगा । मैं स्वयं रोज सुबह गोमूत्र अर्क का सेवन करता हूं ।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता का अजीबोगरीब बयान , कहा - गोमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोनाबीजेपी नेता सुरेंद्र यादव ने कहा - मैं खुद रोज गोमूत्र अर्क का सेवन करता हूं सुरेंद्र यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है , लोगों ने किया ट्रोल

लखनऊ : पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है । ऐसे में लोग ऑक्सीजन , अस्पताल में बेड और दवाईयों के लिए भटक रहे है । इस समय जान बचाने के लिए लोगों के पास एक ही विकल्प है - वैक्सीन । इसलिए देश में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है । इसी बीच कोरोना से निजात पाने के लिए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । 

उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित बैरिया विधानसभा से विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ' गोमूत्र पीने से कोरोना  का खतरा नहीं है । हालांकि सुरेंद्र सिंह अपने इश बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे है ।  वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि मैं रोज सुबह पांच ढक्कन गोमूत्र पानी में मिलकर पीता हूं और इससे न केवल कोरोना जैसी बीमारी बल्कि हार्ट की बीमारी भी ठीक होती है । मैं भी इस अर्क का सेवन करके ही आपलोगों के बीच  18 घंटे काम करता हूं । यह सुपरपावर दवा है । सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि गौमूत्र से कोरोना पर काबू किया जा सकता है । ' 

उन्होंने कहा कि 'इस महामारी के आगे सारा विज्ञान और चिकित्सा पद्धति फेल हो गया है । अब दुनिया को भगवान का ही सहारा है इसलिए हमें अपनी पुरानी परंपरा में वापस लौटने की जरूरत है । इसलिए मैं स्वयं भी गोधन अर्क का सेवन करता हूं । आप मेरी प्रार्थना को स्वीकर करिए । विधायक सुरेंद्र सिंह के इस वीडियो को देखकर कई यूजर ने उन्हें ट्रोल भी किया है । एक यूजर ने इस वीडियो के बारे में लिखा, 'बीजेपी नेता कह रहे है कि गोमूत्र पीने से कोरोना ठीक हो जाएगा । मतलब तब आपको वैक्सीन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी । गोमूत्र वैक्सीन से ज्यादा कारगर है । '  

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी