लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत होकर महिला के साथ होटल पहुंचे यूपी के दरोगा, हंगामे पर बीजेपी नेता ने की तमाचों की बौछार!

By धीरज पाल | Updated: October 20, 2018 13:20 IST

आरोप है कि खाना देर से आने को लेकर महिला अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया और सामान फेंक दिया।  इसका रेस्तरां के मालिक तथा भाजपा पार्षद मनीष चौधरी ने विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट की।

Open in App

मेरठ, 20 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ब्लैक पेपर रेस्तरां में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ने एक यूपी दरोगा और महिला वकील की जमकर पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रेस्तरां मालिक व भाजपा पार्षद मनीष चौधरी और यूपी दरोगा और उनकी महिला अधिवक्ता मित्र से विवाद हुआ। विवाद उस वक्त बढ़ गया जब बीजेपी पार्षद और दरोगा के बीच गाली-गलौच और हाथापाई हुई। इसका विरोध करते हुए महिला वकील ने जोर-शोर से हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद महिला ने रेस्तरां के मालिक तथा भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

क्षेत्राधिकारी दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कल देर रात महिला वकील की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़, छीना झपटी और मारपीट का नामजद मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन चार अज्ञात आरोपी शामिल है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात परतापुर थाने की मोहिदीनपुर चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह अपनी महिला मित्र अधिवक्ता के साथ शराब के नशे में ब्लैक पेपर रेस्तरां में खाना खाने गये थे।

आरोप है कि खाना देर से आने को लेकर महिला अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया और सामान फेंक दिया।  इसका रेस्तरां के मालिक तथा भाजपा पार्षद मनीष चौधरी ने विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट की।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को थाने ले आई, जिसके बाद दरोगा और महिला अधिवक्ता का मेडिकल भी कराया गया जिसमें शराब की पुष्टि हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर दरोगा सुखपाल सिंह को देर रात लाइन हाजिर कर दिया।

(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो