लाइव न्यूज़ :

'क्या सावरकर कायर थे जो माफी मांगी', अमित मालवीय ने राहुल गांधी के बहाने शिवसेना पर कसा तंज, कांग्रेस नेता को इस बात के लिए बताया सही

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2019 17:17 IST

राहुल गांधी ने ''भारत बचाओ रैली'' में कहा, ''कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है।'' उन्होंने कहा, ''संसद में भाजपा के लोगों ने कहा कि मैं भाषण के लिए माफी मांगू। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है।''

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय ने ट्वीट पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर शिवसेना की राय पूछी है। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन टूटने के बाद से दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस राहुल गांधी ने ''रेप इन इंडिया'' वाली टिप्पणी पर बीजेपी की ओर माफी की मांग किए जाने पर पलटवार करते हुए शनिवार को भारत बचाओ रैली कहा कि उनका नाम ''राहुल सावरकर'' नहीं हैं और वह कभी माफी नहीं मांगने वाले हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर यह पंच लाइन और वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने शिवसेना पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के इस बयान के बाद उन्हें शिवसेना के बयान का इंतजार है। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन टूटने के बाद से दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।  

अमित मालवीय ने ट्वीट पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर शिवसेना की राय पूछी है। अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि अब यह देखना होगा कि राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना क्या कहती है। क्या वह (शिवसेना) यह मानती है कि वीर सावरकर कायर थे जो उन्होंने माफी मांगी।  

इसके अलावा अमित मालवीय ने एक ओर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर एक बार के लिए देखा जाए तो राहुल गांधी सही हैं। वह कभी भी 'राहुल सावरकर' नहीं हो सकते। वीर सावरकर एक राष्ट्रीय आइकन हैं, जिनका भारत की राजव्यवस्था पर सभ्यता का प्रभाव पड़ा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह मान्य नहीं है। नेहरू-गांधी परिवार की 5 पीढ़ी उनकी विरासत को नहीं माप सकती।'

पढ़ें राहुल गांधी का पूरा बयान 

राहुल गांधी ने ''भारत बचाओ रैली'' में कहा, ''कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है।'' उन्होंने कहा, ''संसद में भाजपा के लोगों ने कहा कि मैं भाषण के लिए माफी मांगू। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। माफी नहीं माँगूँगा।मर जाऊँगा लेकिन माफी नहीं माँगूँगा।'' राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

राहुल गांधी ने कहा, " पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे।" उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था खुद नष्ट कर दी।

कांग्रेस नेता ने कहा, '' हिंदुस्तान के सभी दुश्मन चाहते थे कि भारत की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए। यह काम हमारे प्रधानमंत्री ने कर दिया।'' उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबन्दी करके लाखों करोड़ रुपये कुछ उद्योगपतियों को दे दिए। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो