लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेटी समझ पाल रहे थे परिवार वाले, 12 साल बाद वह निकला लड़का

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2018 19:47 IST

आईजीआईएमएस के जेनेटिक साइंस विभाग के डॉक्टरों ने एक लड़के में लड़की के विकृत अंग को तीन चरणों में ऑपरेशन कर सुधार दिया है। पिछले 12 साल से परिवार वाले लड़के को लड़की समझ पालन-पोषण कर रहे थे। बाद में डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो वह लड़का ही निकला।

Open in App

बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक परिवार ने लड़की समझकर उसका लालन-पालन करना शुरू किया, लेकिन 12 वर्षों बाद वह लड़का के रूप में सामने आ गया। परिवार को समझ में हीं नही आ रहा है कि जिस बच्चे को लड़की समझ वे उसका लालन-पालन कर रहे हैं, वह वास्तव में लड़का है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ माह से उसकी गतिविधियों से संदेह होने पर परिजनों ने चिकित्सक से दिखाने का निर्णय लिया। सबसे पहले बच्चे को जहानाबाद के स्थानीय चिकित्सकों से दिखाया तो वहां के डॉक्टरों ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) रेफर कर दिया।

आईजीआईएमएस के जेनेटिक साइंस विभाग के डॉक्टरों ने एक लड़के में लड़की के विकृत अंग को तीन चरणों में ऑपरेशन कर सुधार दिया है। पिछले 12 साल से परिवार वाले लड़के को लड़की समझ पालन-पोषण कर रहे थे। बाद में डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो वह लड़का ही निकला।

जहानाबाद निवासी अनिल कुमार (बदला हुआ नाम) के परिवार वाले उसे लड़की समझ पालन पोषण कर रहे थे, क्योंकि उसे स्तन, पेशाब का रास्ता भी लड़कियों जैसा था। हाइड्रोसिल भी पेट के अंदर था। उसका नाम भी बंदना रख दिए थे, लेकिन उसकी हरकत लड़कों जैसा देख परिवार वालों को अक्सर शक होता था।

जब आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने जांच की तो सच का पता चला। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की तो आश्चर्यचकित रह गए। डॉक्टरों ने गहनता से जांच की और पाया कि घरवाले जिसे बेटी समझ पाल रहे हैं, दरअसल वो उनका बेटा है। डॉक्टर विनीत कुमार ने कहा कि बच्चे के शरीर की जेनेटिक और हार्मोनल जांच की गई तो उसमें पता चला की वह पुरुष है और विकृत जननांग के कारण उसकी स्थिति लड़कियों जैसी दिखती थी। 

डॉक्टर ने बताया कि यदि किसी बच्चे में विकृत अंग दिखे तो उसे छुपाना नहीं चाहिेए बल्कि उसका समुचित इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में करवानी चाहिए। उसके बाद सर्जरी के लिए चिकित्सकों का बोर्ड बनाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तीन चरणों में बच्चे की सर्जरी की। बच्चे के सर्जरी करने वाले टीम के लीडर डॉक्टर विनीत कुमार ने कहा कि फिलहाल बच्चा अस्पताल में भर्ती है।

उसे दो दिनों बाद घर बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। वहीं, बच्चे के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है। अब तक उसे लड़की के रूप में पाल रहे थे। भय था कि कहीं सामाजिक अभिशाप का सामना न करना पड़े।इससे न केवल बच्चा, बल्कि पूरा परिवार भयभीत था। परिजनों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि डॉ विनीत ठाकुर के नाम पर ही बच्चे का नाम रख दिया है।

चाइल्ड सर्जन डॉ विनीत ठाकुर का कहना है कि 80 फीसदी मामलों में अभिभावक समझ नहीं पाते हैं और लड़कों को लड़की के रूप में पालते हैं। कई बार तो उसे किन्नर की संज्ञा दे दी जाती है, जिससे बच्चे हमेशा के लिए नारकीय जीवन जीने को विवश हो जाते हैं। लेकिन, अगर बच्चे को शुरू में ही जांच कर सुधार कर दिया जाए, तो उनका जीवन ही बदल सकता है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'