लाइव न्यूज़ :

इस शख्स को दिखाई देते हैं एलियंस, कहा- वे मुझे सैंकड़ो बार दूसरे ग्रह पर ले गए हैं , जिंदगी बर्बाद हो गई, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 15, 2021 09:57 IST

अमेरिका के स्टीव कोलबर्न के साथ कुछ अजीबोगरीब घटनाएं हो रही है और इस बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने एलियंस को देखा है और इसके बाद उनके जीवन में बहुत कुछबदल गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देइस शख्स को दिखाई देते हैं एलियंस और उनके ग्रह पर भी गया है शख्स ने कहा, इस घटना के बाद जीवन का नजरिया बदल गयास्टीव ने कहा कि एलियंस के जीवन में आने के बाद नौकरी-पत्नी चली गई

अमेरिका :  अक्सर हम फिल्मों में एलियंस औऱ भूतों की कहानियां देखते हैं लेकिन अमेरिका में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे  एलियंस दिखाई देते हैं और उन्होंने उसका अपहरण  भी किया था और उसकी बांह में एक नैनोचिप डाली, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई और उसकी नौकरी चली गई ।

यूएफओ पर ले जाया गया - स्टीव 

स्टीव कोलबर्न नाम के शख्स ने दावा किया कि उन्हें यूएफओ पर "सैकड़ों बार" एलियंस द्वारा ले जाया गया था और ये विशिष्ट ग्रे की तरह दिखते थे । स्टीव ने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपने एवोकैडो के पेड़ पर एक यूएफओ को मँडराते हुए देखा जिसके बाद उन्हें एक हरे प्रकाश किरण द्वारा अंतरिक्ष यान में खींच लिया गया । उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक मेडिकल स्टेशन ले जाया गया और एक टेबल पर लेटने के लिए कहा गया ।

स्टीव ने कहा, "उन्होंने एक लंबे उपकरण का इस्तेमाल किया जो स्टेनलेस स्टील टयूबिंग के एक टुकड़े की तरह था, जिसमें एक फाइबर-ऑप्टिक था जो कि पराबैंगनी प्रकाश को प्रसारित करता था और अंत में एक उपकरण होता था जो प्रत्यारोपण को दूर कर देता था ।

जिंदगी का नजरिया बदल गया 

उन्होंने कहा कि  एलियंस द्वारा अपहरण किए जाने के बाद उनका जीवन के प्रति नजरिया बदल गया । उन्होंने कहा, " नीचे पृथ्वी पर उतरना के बाद चीजें और भी मुश्किल हो गई । कभी-कभी इंसान जो चीजें करते हैं, वह मुझे बिल्कुल अप्रासंगिक लगता है ।"

स्टीव ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने भी इसी तरह की चीजों का अनुभव किया है । स्टीव ने कहा कि इस घटना के कारण ही उनका तलाक हो गया । उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी इस बारे में जानकर बहुत हैरान थी और इसके लिए उसने मुझे दोषी ठहराया । मुझे लगता है कि यह बहुत अनुचित था  लेकिन लोग इस तरह प्रतिक्रिया करते हैं औऱ आमतौर पर रिश्ते टूट जाते है ।"

स्टीव ने बताया कि उनकी परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई । जब उन्होंने यह दावा किया कि उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है , उसकी पैरानॉर्मल की जांच की जाए तो उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया ।  इस घटना के बारे में बताते हुए स्टीव ने कहा कि इसने मेरे सोचने का तरीका बदल दिया है । मुझे लगता है कि मैं इस समाज और एलियंस के समाज का भी हिस्सा हूं । उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह जानना मुश्किल है कि कौन सी मेरी भावना है और कौन-सी एलियंस की ।  

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो