लाइव न्यूज़ :

WATCH VIDEO: 'जिंदगी में बहुत टेंशन है', देसी पव्वा रोज पीता हूं, शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: February 29, 2024 16:11 IST

CHATTISGARH: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वारयल हो रहे वीडियो में स्कूल का शिक्षक खुलेआम शराब पी रहा है। हैरत की बात यह है कि स्कूल जहां बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल का शिक्षक स्कूल के अंदर पीता है देसी पव्वा सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल डीएम ने कहा शिक्षक को निलंबित किया जाएगा

CHATTISGARH: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वारयल हो रहे वीडियो में स्कूल का शिक्षक खुलेआम शराब पी रहा है। हैरत की बात यह है कि स्कूल जहां बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है। लेकिन, इस स्कूल का शिक्षक तो शराब पीने में मस्त हैं। वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो छत्तीसगढ के बिलासपुर के एक स्कूल की है।

सोशल मीडिया पर स्कूल के बाहर और स्कूल के अंदर की दो वीडियो वायरल हो रही है। शिक्षक पर नशा इस कदर चढ़ा हुआ है कि उसे किसी से भय नहीं है। बताया जाता है कि रोजाना ही शिक्षक नशे की हालत में पहुंचता है। इस दौरान उसकी जेब में एक देसी पव्वा भी रहता है। इधर शिक्षक की शिकायत कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा की गई।

इधर जब वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा तो यहां लोगों ने उससे सवाल करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, जब शराबी शिक्षक को पता चला कि कोई वीडियो बना रहा है तो वह घमंड में बोला कि बना लो वीडियो। इस दौरान उसकी जेब में देसी पव्वा भी था। 

 मैं रोज पीता हूं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में देखने में मिल रहा है कि शिक्षक टेबल पर बैठकर शराब पी रहा है। वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि यहां बच्चे पढ़ते हैं तो उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ते हैं तो क्या करूं, मैं तो रोजाना शराब पीता हूं।

हैरानी वाली बात यह है कि वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही हैं फिर भी शराबी शिक्षक को किसी बात का भय नहीं है। वीडियो में शराब पीते दिख रहे शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट है। यह वीडियो बुधवार का है। इस मामले में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

टॅग्स :Bilaspurवायरल वीडियोसोशल मीडियाशिक्षक दिवसTeacher's Day
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल