लाइव न्यूज़ :

बिलासपुर में 11 बहुओं ने सास का मंदिर बनवाया, श्रृंगार सोने के गहनों से किया, रोजाना पूजा-आरती, जानिए सबकुछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2021 21:41 IST

छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक परिवार है, जिसने सास-बहु के रिश्ते की एक नई परिभाषा लिखी है. बिलासपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर रतनपुर गांव है.

Open in App
ठळक मुद्देबहुओं ने अपनी सास का श्रृंगार सोने के गहनों से किया है और रोजाना पूजा-आरती भी करती हैं.बताया जा रहा है कि ये सभी बहुएं महीने में एक बार मंदिर के सामने बैठकर भजन-कीर्तन भी करती हैं.महामाया देवी का मंदिर बना हुआ है, जिसे साल 2010 से बनवाया गया था.

बिलासपुरः मौजूदा दौर में सास और बहू का एक घर में प्यार से रहना तो स्वप्न देखने जैसा है. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों का झगड़ना आम बात है, लेकिन इन मतभेदों के बीच कुछ ऐसे परिवार भी हैं,जिनकी एकता की मिसाल दी जाती है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऐसा ही एक परिवार है, जिसने सास-बहु के रिश्ते की एक नई परिभाषा लिखी है. दरअसल, यहां रहने वाली एक नहीं, बल्कि 11 बहुओं ने अपनी सास का मंदिर बनवाया. इतना ही नहीं बहुओं ने अपनी सास का श्रृंगार सोने के गहनों से किया है और रोजाना पूजा-आरती भी करती हैं.

बताया जा रहा है कि ये सभी बहुएं महीने में एक बार मंदिर के सामने बैठकर भजन-कीर्तन भी करती हैं. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर रतनपुर गांव है. यहां महामाया देवी का मंदिर बना हुआ है, जिसे साल 2010 से बनवाया गया था. दरअसल, यह मंदिर गीता देवी का है, जिसे उनकी 11 बहुओं ने बनवाया है. बता दें कि रतनपुर गांव में रिटायर्ड शिक्षक शिवप्रसाद तंबोली का संयुक्त परिवार रहता है.

इस परिवार में कुल 39 सदस्य हैं, जिनमें 11 बहुएं हैं. वर्ष 2010 में गीता देवी का निधन हो गया. लोगों का कहना है कि जब वह जीवित थीं तो अपनी सभी बहुओं से बेटियों की तरह स्नेह करती थीं. इसके अलावा उन्होंने अपनी सभी बहुओं को पूरी आजादी दे रखी थी. लोग बताते हैं कि गीता देवी की सभी बहुएं उनके मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना करती हैं.

इसके अलावा हर महीने भजन-कीर्तन भी किया जाता है. गांव और आसपास के लोग गीता देवी और उनके परिवार की एकता की मिसाल देते हैं. उनका कहना है कि आज के दौर में सास-बहू का ऐसा प्यार कहीं और देखने को नहीं मिलता.

परिवार में कभी नहीं हुआ झगड़ा गीता के पति शिव प्रसाद बताते हैं कि उनकी पत्नी के अच्छे संस्कारों की वजह से उनका पूरा परिवार आज भी एक साथ है. वह बताते हैं कि उनके परिवार में कभी झगड़ा नहीं हुआ. हर काम सब एक-दूसरे से सलाह लेकर ही करते हैं. ऐसे में उनकी बहुओं ने अपनी सास की याद में उनका मंदिर बनवाया. वहीं, सास की मूर्ति का श्रृंगार सोने के गहनों से किया.

टॅग्स :छत्तीसगढ़बिलासपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो