लाइव न्यूज़ :

बस के नीचे गिरा बाइक सवार, हेलमेट ने बचा ली जान, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 15:59 IST

सोशल मीडिया पर हेलमेट पहनने का संदेश देते हुए वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में बाइक पर सवार एक शख्स बस के पहिए के नीचे आ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देरियो डी जनेरियो के बेलफोर्ड रोक्सो में हुई घटना ।घटना का वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।

बेंगलुरु: अक्सर दो पहिया वाहनों पर सवार लोग सड़क हादसों का शिकार होने पर हेल्मेट की वजह बच जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आया। बाइक पर सवार एक व्यक्ति अचानक हादसे का शिकार होता है। वो बाइक से गिरकर बस के पहिए के नीचे आ जाता है।

वक्त रहते बस वाला ब्रेक लगा लेता है लेकिन बस का पहिया लगभग उसके सर के पास होता है। बता दें कि बस के नीचे गिरने वाले व्यक्ति ने हेलमेट लगाया होता है जिससे वो काफी हद तक बच गया। इस वीडियो को बेंगलुरु के संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त डॉ बीआर रविकांत गौड़ा ने शेयर किया है। रूह कंपा देने वाली इस वीडियो में उन्होंने अच्छे हेलमेट पहनने का आग्रह किया है। 

बस के नीचे गिरे एलेक्स

जानकारी के मुताबिक 19 साल का के एलेक्स सिल्वा पेरेस एक मोड़ पर बाइक से जा रहे थे। अचानक वो उल्टी दिशा से आ रही बस के ठीक नीचे गिर जाता है। बस का पहिया एलेक्स के सिर से टकराता हुआ दिखाई देता है लेकिन हेलमेट के चलते वो बाल बाल बच जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए डॉ बीआर रविकांत गौड़ा ने लिखा अच्छी गुणवत्ता वाले आईएसआई मार्क हेलमेट आपकी जान बचा सकते हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने भी एक ट्वीट कर हेलमेट के बारे में लिखा ष्हेलमेट पहनना पीछे बैठने वाले के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। 

सोमवार को हुई घटना का बताया जा रहा वीडियो 

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार को रियो डी जनेरियो के बेलफोर्ड रोक्सो में हुई। बाइक सवार अपने घर से कुछ सामान लेने निकला था। मोड़ पर उनकी बाइक फिसल जाती है। वो काफी कोशिश करते हैं पर बाइक नहीं संभलती और वो बस के नीचे गिर जाते हैं। वहीं इस घटना का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा हैं। इस भयानक वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूर्जर लगातार हेलमेट के महत्व के बारे में कमेंट कर रहे हैं। 

टॅग्स :बेंगलुरुसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'