लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने आपस में कर ली शादी, इलाके में बना चर्चा का विषय

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2023 16:18 IST

बिहार के बक्सर में दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा विषय इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल दोनों लड़कियां शादी के बाद लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने आपस में कर ली शादी, अब गायब हैं।डुमरांव के प्रसिद्ध डुमरेजनी मंदिर परिसर में यह समलैंगिक शादी सम्पन्न हुई।समलैंगिक शादी करने वाली दोनों लड़कियां आर्केस्ट्रा पार्टी में बतौर नर्तकी काम करती हैं।

पटना: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी कर लेने का मामला सामने आया है। मामला शनिवार का है। डुमरांव के प्रसिद्ध डुमरेजनी मंदिर परिसर में यह समलैंगिक शादी सम्पन्न हुई। समलैंगिक शादी करने वाली दोनों लड़कियां आर्केस्ट्रा पार्टी में बतौर नर्तकी काम करती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कोरानसराय आथर के आर्केस्ट्रा पार्टी में पिछले तीन सालों से नर्तकियों का काम कर रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी तो दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला लिया। शनिवार को शादी करने के पहले डुमरांव अनुमंडलीय कोर्ट पहुंच पहले अपनी शादी को कानूनी तौर पर वैध बनाया। उसके बाद दोनों ने बांके बिहारी मंदिर में जाकर मत्था टेका। 

इसके बाद डुमरेजनी मंदिर पहुंच मां जगत जननी को साक्षी मानकर एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इस दौरान अनिशा पति बनी जबकि पायल पत्नी बनी। वहीं इस शादी में पूरी आर्केस्ट्रा टीम ने पहुंच दोनों को शादी की बधाई दी। बताया जाता है कि अनिशा कुमारी के पिता उमेश सरदार हैं, जो बिहार के सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज के रहने वाले हैं। 

वहीं, पत्नी बनी पायल अररिया जिला के जयनगर गांव निवासी फेकू सरदार की पुत्री है। दोनों ने यह समलैंगिक शादी अपने मर्जी से की है। शादी के बाद दोनों गायब हैं। इस संबंध में आर्केस्ट्रा संचालक लालजी ने बताया कि इस शादी को लेकर अनिशा के परिवार की सहमति है, किंतु पायल ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर यह फैसला लिया है।

उधर, पति बनी अनिशा का मानना है कि बचपन से ही उसका रुझान पुरुषों की ओर न रहकर लड़कियों में ही रहा है। इस बीच तीन साल आर्केस्ट्रा में साथ में काम करने के दौरान पायल से दोस्ती गहरी हुई और उसके साथ ही शादी का मन बनाया।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो