लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नया अंदाज, इस अभिनेत्री संग लगाए शॉट्स, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 15:23 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह-सुबह नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। तेजस्वी यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला।

पटनाः बिहार में जारी सियासी गहमागहमी से बेफिक्र उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस वीडियो में तेजस्वी यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।

बैडमिंटन कोर्ट पर दोनों ने काफी देर तक पसीना बहाया। तेजस्वी ने बुधवार सुबह-सुबह नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी नीतू चंद्रा के साथ शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा कि बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला।

जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। वहीं, अभिनेत्री नीतू चंद्र ने भी ट्वीट कर कहा है कि बिहार का भविष्य आपके हाथों में हैं, इस बात की संतुष्टी हैं, हम सब बिहारियों को।

बस 6 महीने में बिहार की स्पोर्ट्स पॉलिसी पास हो गई,जो सालों से रुकी थी। हर क्षेत्र मे काम हो रहा है। बहुत धन्यावाद मुझे आमंत्रित करने के लिए। इससे पहले 17 जुलाई को भी उन्होंने ट्विटर पर क्रिकेट खेलते वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद ही बिहार में भाजपा का गठबंधन टूटा था। उस वक्त तेजस्वी ने वीडियो पोस्ट करते लिखा था- जिंदगी हो या खेल, जीतने के लिए हमेशा खेलना चाहिए।

जितना अधिक आप योजना बनाते हैं, उतना ही आप मैदान पर प्रदर्शन करते हैं। बहुत समय बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाने में मजा आया। यह तब अधिक संतोषजनक हो जाता है जब ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली और केयर टेकर के साथ आप खेल रहे हो और वो आपको आउट करने के लिए उत्सुक हो। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि आप इधर खेल खेलिए और उधर जदयू और भाजपा खेला करने की सोच रहे हैं। नीतीश का ऐसा कोई सगा नहीं जिसको उन्होंने ठगा नहीं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो