लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव का ऑडियो लीक कर चर्चा में आए थे, भाजपा विधायक ललन पासवान ने बेचा भूंजा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2021 15:34 IST

बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ललन पासवान फेरीवाले के अवतार में नजर आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देललन पासवान मां दुर्गा के दर्शनों के लिए निकले थे.विधायक के हाथों से झालमुड़ी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. साधारण परिवार से हैं और उन्‍होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ललन पासवान एकबार फिर से चर्चा के विषय बन गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

वीडियो में विधायक ’फेरीवाले’ के अवतार में नजर आ रहे हैं. दुर्गा पूजा के मौके पर लगे मेले में उनका झालमुड़ी बेचने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने खुद भूंजा बेचने का वीडियो फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है. ताजा वायरल वीडियो में विधायक जी कैरिया दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा महिला मोर्चा नंदलालपुर मंडल की महामंत्री दिव्या सोरेन की मां ताला मोय मरांडी के नाश्ते की दुकान में मुढी-घुघनी बोले तो भूंजा बेचते देखे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ललन पासवान मां दुर्गा के दर्शनों के लिए निकले थे.

इसी दौरान उनकी नजर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री दिव्या सोरेन की मां पर पड़ी जो झालमुड़ी की दुकान चला रही थीं. ऐसे में उनकी हौसलाअफजाई के लिए विधायक भी उनके साथ दुकान में बैठ गए और झालमुड़ी बेचने लगे. वहीं विधायक के हाथों से झालमुड़ी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. इतना ही नहीं मुड़ी-घुघनी का नाश्ता अपने हाथों से बनाने और बिक्री करने का वीडियो भी उन्‍होंने सोशल मीडिया पर खुद डाला, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. यहां बता दें कि विधायक ललन पासवान एक साधारण परिवार से हैं और उन्‍होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

वे पहली दफा बिहार विधानसभा के लिए भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं. विधायकी की पहली तनख्‍वाह जब उन्‍हें मिली तो उससे उन्‍होंने भैंस खरीदी थी. निर्वाचित होने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राजद में आने का उन्‍हें निमांत्रण दिया था, उस बातचीत का वीडियो भी वायरल कर वे काफी चर्चा में रहे थे. इतना ही नहीं हाल में इनकी मां की तबीयत खराब हुई तो उनका इलाज भी उन्‍होंने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज, भागलपुर में ही कराया था. सहज-सरल होने की वजह से ही आज वे इलाके में लोकप्रिय हैं.

फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दुर्गा दर्शन के क्रम में अपने पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के कैरिया दुर्गा मंदिर पहुंचा, जहां भाजपा महिला मोर्चा नंदलालपुर मंडल की महामंत्री दिव्या सोरेन की माता ताला मोय मरांडी दुर्गा पूजा पर आयोजित मेले में मुड़ी-घुघनी नाश्ता की दुकान चला रही थीं. उनकी दुकान पर बैठकर अपने हाथों से नाश्ता बनाया और बेचकर उनका उत्साहवर्धन किया.

हमारा लक्ष्य अंत्योदय.' बताया जाता है कि पिछले कोरोना काल में नेता जी का एक वीडियो अपने सहयोगियों के संग क्रिकेट खेलते वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो के बाद बड़ी संख्या में आमजन ने इनकी जमकर खिंचाई की थी. लोगों ने तो यहां तक कहा था कि 'रोम जल रहा है और विधायक जी चैन की बंशी बजा रहे हैं. हाल ही में विधायक जी खुद से सूप बनाते एक वीडियो को भी अपने फेसबुक पेज पर चस्पा कर चुके हैं.

टॅग्स :BJPपटनालालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो