लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सीएम नीतीश कुमार के पैर छूए, भाजपा ने कसा तंज, पूछे सवाल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2023 18:46 IST

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. निखिल आनंद ने कहा है कि कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री को जवाब देने वाला दांतनिपोर शिक्षा मंत्री बिलबिलाता- पिलपिलाता, चरण वंदना में झुक गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर तीखा हमला बोला है।राजभवन में पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह था। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नीतीश कुमार के पैर छुए। मौजूद लोग हैरान रह गये थे।

पटनाः बिहार के राजभवन में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूने पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. निखिल आनंद ने कहा है कि कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री को जवाब देने वाला दांतनिपोर शिक्षा मंत्री बिलबिलाता- पिलपिलाता, चरण वंदना में झुक गया। उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री को "भाट-चारण" नहीं कहूंगा। ये जातियों के नाम हैं, पूरे समाज का अपमान होगा। शिक्षा मंत्रीजी! हिम्मत है तो रामचरितमानस के बयान को मुख्यमंत्री समक्ष दुहरायें।”

बता दें कि बुधवार को राजभवन में पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह था। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री मौजूद थे। उसी दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नीतीश कुमार के पैर छुए। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये थे। इससे पहले कभी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को नीतीश कुमार का सार्वजनिक तौर पर पैर छूते नहीं देखा गया था।

हालांकि यह खबर जरूर आई थी कि रामचरित मानस विवाद में उन्होंने कैबिनेट की बैठक में ही नीतीश कुमार से बहस लड़ा लिया था। नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा था कि शिक्षा मंत्री को रामचरित मानस पर नहीं बोलना चाहिये, लेकिन फिर भी चंद्रशेखर छात्रों, शिक्षकों के बीच ही नहीं बल्कि दूसरे सरकारी कार्यक्रमों में भी लगातार विवादित बयान देते रहे थे।

वैसे पैर छूने के वाकये के मीडिया में आने के बाद मंत्री ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “कुशल नेतृत्वकर्ता, बिहार विश्वकर्मा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो उम्र में मुझसे बड़े हैं, उनका पैर छू आशीर्वाद लेता रहा हूं। इससे भी कॉर्पोरेट स्वामित्व गोदी मीडिया के पेट में मरोड़े आ रही! पुरखों की दी शानदार शिष्टाचार में भी राजनीति तलाशने की कोशिश ओछी मानसिकता की हद है।”

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो