लाइव न्यूज़ :

ताबूत के बाद अब राजद ने 'अमरीश पुरी' को भी उतार दिया सियासत मैदान में, पीएम मोदी और सेंगेल पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2023 17:18 IST

28 मई को राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की फोटो शेयर किया गया था। संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी और खूब हंगामा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के इस ट्वीट पर भाजपा एक बार फिर से भड़क गई है और तीखा जवाब दिया है। ताबूत के बाद अब राजद के ट्विटर हैंडल से अमरीश पुरी की तस्वीर शेयर की गई है।

पटनाः राजद के द्वारा पिछले दिनों नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दिए जाने के बाद मचे सियासी बवाल के बाद अमरीश पुरी की एंट्री हो गई है। राजद ने फोटो शेयर कर अमरीश पुरी की तुलना न सिर्फ पीएम मोदी से की है बल्कि सेंगोल पर भी सवाल उठाए हैं। राजद के इस ट्वीट पर भाजपा एक बार फिर से भड़क गई है और तीखा जवाब दिया है।

बता दें कि 28 मई को राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की फोटो शेयर किया गया था। संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी और खूब हंगामा हुआ था। वहीं, ताबूत के बाद अब राजद के ट्विटर हैंडल से अमरीश पुरी की तस्वीर शेयर की गई है।

इस तस्वीर के जरिए राजद ने पीएम मोदी की तुलना अमरीश पुरी से की है। अमरीश पुरी के हाथ में सेंगोल जैसा दिखने वाली चीज नजर आ रही है। तस्वीर साझा करते हुए राजद ने लिखा है कि “क्या आपने हाल-फिलहाल यह फिल्म देखी है, जिसमें एक बहुत बड़े कलाकार हाथ में कुछ जानी-पहचानी वस्तु पकड़े हुए है? कलाकार एवं फिल्म का नाम बताने की कृपा करें।”

वहीं राजद के इस ट्वीट पर भड़की भाजपा ने तीखा जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “बिहार के विलेन और उसकी टीम राजद का लुम्पेन एजेंडा रहा है, लाठी भंजावन और तेल पिलावन लेकिन प्यारे मूर्खों! सेंगोल का मतलब लाठी या मुगदर नहीं है। अपनी सतही मसखरेबाजी वाली राजनीति के लिए दिवंगत लोकप्रिय कलाकार अमरीश पुरी को बख्श दो। राम भक्तों के लिए हनुमानजी की गदा ही पूजनीय है।”

टॅग्स :संसदआरजेडीलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो