लाइव न्यूज़ :

Bihar News: प्यार पर कब तक पहरा, पति का घर छोड़ के..., बच्चों की नानी बनी मां, दामाद बना पति, 55 साल के दिलेश्वर दर्वे ने पत्नी की शादी करवा कर गांव से खुशी-खुशी विदा किया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2024 18:55 IST

Bihar News: बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के रहने वाले 55 साल के दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी ने अपने दामाद से ही शादी कर ली। खुद ससुर ने ही अपने दामाद से अपनी पत्नी की शादी करवा कर दोनों को गांव से खुशी-खुशी विदा कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदामाद बांका जिले के कटोरिया थाना के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। सिकंदर यादव की शादी तीस साल पहले दिलेश्वर की बेटी से हुई थी।बीते दिनों उसकी पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी की मौत के बाद भी सिकंदर अपने ससुराल आता था।

Bihar News: बिहार के बांका जिले से बडा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां कल तक बच्चों की नानी रही महिला अब उन बच्चों की सौतेली मां बन गई है। वहीं, करीब तीस साल तक सास का पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाला दामाद अब उसका पति बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के रहने वाले 55 साल के दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी ने अपने दामाद से ही शादी कर ली। खुद ससुर ने ही अपने दामाद से अपनी पत्नी की शादी करवा कर दोनों को गांव से खुशी-खुशी विदा कर दिया।

दामाद बांका जिले के कटोरिया थाना के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। दरअसल, सिकंदर यादव की शादी तीस साल पहले दिलेश्वर की बेटी से हुई थी। लेकिन बीते दिनों उसकी पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी की मौत के बाद भी सिकंदर अपने ससुराल आता था। इसी दौरान उसका दिल अपनी सास पर आ गया। इसकी भनक सिकंदर के ससुर दिलेश्वर दर्वे को लग गई।

एक दिन दिलेश्वर दर्वे ने दोनों को रंगे हाथों दोनों का आपत्तिजनक स्थिति में पकड लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की शादी दामाद से करवा दी। खुद पति ने ही इस अपनी पत्नी का कन्यादान के रस्म को पूरा किया। इस अनोखी शादी को पहले गांव वालों के सामने किया गया। उसके बाद दोनों ने बांका न्यायालय में भी कोर्ट मैरिज कर ली। यह शादी यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी