लाइव न्यूज़ :

Bihar News: पुल-पुलिया गिरने और सड़क के बाद स्कूल की बारी, मुंगेर में धराशाई स्कूल का छत, शिक्षक और बच्चे बाल-बाल बचे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2024 14:27 IST

Bihar News: विभागीय स्तर पर विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार अथवा नए भवन निर्माण की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार वर्षा के कारण भवन की जर्जर छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।घटना में शिक्षक तथा विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। दो कमरे में ही सभी कक्षाओं का संचालन करना पड़ता है।

पटनाः बिहार में पुल-पुलिया गिरने और सड़क धंसने का मामला अभी सुर्खियों में है ही कि इस बीच अब राज्य में स्कूल की छत भी गिरने का मामला भी सामने आने लगी है। इसी कड़ी में मुंगेर के सदर प्रखंड की तारापुर दियारा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में स्कूल के छत का हिस्सा टूटकर गिर गया। इस घटना में विद्यालय में मौजूद शिक्षक व बच्चे बाल-बाल बच गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार ने बताया कि विद्यालय भवन की छत जर्जर हो चुकी है। इस कारण कुछ वर्ष पहले ही केवल दो कमरे में शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में विभागीय स्तर पर विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार अथवा नए भवन निर्माण की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया।

ऐसे में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण भवन की जर्जर छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना में शिक्षक तथा विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। हमलोग डर के साए में विद्यालय का संचालन करते हैं। उत्तम कुमार ने कहा कि विद्यालय में बारहवीं तक की पढ़ाई होती है। इसके बावजूद दो कमरे में ही सभी कक्षाओं का संचालन करना पड़ता है।

इस संबंध में डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान विनय कुमार सुमन ने बताया कि विद्यालय की छत गिरने की सूचना प्रधानाध्यापक ने लिखित रूप से दी है। संबंधित कनीय अभियंता विद्यालय की भौतिक जांच करेंगे। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले 21 दिनों के भीतर दर्जनभर से ज्यादा पुल-पुलियों ने जल समाधि ले ली है।

यह क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोतिहारी में दो दिनों के भीतर दो पुलिया के ध्वस्त होने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार को मधुबन में पुल धंसने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शाम होते-होते संग्रामपुर के भवानीपुर में आरडब्लूडी से बन रही पुलिया का आधा हिस्सा पानी में बह गया। इसका एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो एसएच 74 के भवानीपुर ढाला से मलाही टोली जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के एक माह भी नहीं टिक सकी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। विभायीय सूत्रों के अनुसार एमएमजीएसवाय योजना से 60 लाख की योजना से पीसीसी सड़क और होम पाइप बन रहा था।

पुलिया के काम अभी दो दिन पहले ही समाप्त होने की बात कही जा रही है। ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ ने बताया कि यह होम पाइप पुलिया था, अभी निर्माण कार्य चल ही रह था। पानी का दबाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हुआ है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO