लाइव न्यूज़ :

क्या बिहार के जहानाबाद में लॉकडाउन के दौरान मेंढक खा रहे हैं बच्चे, जानें वायरल वीडियो का सच?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 10:01 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन 25 मार्च से लगा हुआ है जो 3 मई तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने के बाद जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। बिहार के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्विटर पर कहा गया है कि वीडियो को जानकर किसी ने वायरल किया है।

पटना:बिहार के जहानाबाद जिले का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण इलाकों के बच्चों को मेंढक खाते दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्विटर पर कहा गया है कि कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने मेंढक खाते हुए बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

ट्वीट में कहा गया है, ''मेंढक पकड़ कर बच्चों द्वारा खाए जाने की खबर की पड़ताल की जांच में पता चला कि उनके घर में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहले से ही उपलब्ध है। कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने मेंढक खाते हुए बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर डीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश की।''

जानें वायरल वीडियो में बच्चे क्या दावा कर रहे हैं? 

वायरल वीडियो में एक बच्चा बता रहा है कि लॉकडाउन की वजह से उनके घरों में चावल और कोई भी अनाज नही हैं। ऐसे में वे मेंढक खाते हैं। वीडियो में बच्चे ये भी बता रहे हैं कि किस तरह वह मेंढक को पकाते हैं। 

डीएम ने कहा जांच के आदेश दिए हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम नवीन कुमार ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे बच्चों के घर में खाने का पूरा सामना है। उन्होंने कहा है कि वीडियो को किसी साजिश के तहत बनाया गया है और बच्चों से बुलवाया गया है। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारवायरल वीडियोफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'