लाइव न्यूज़ :

Bihar Janata Darbar: सीएम नीतीश को जनता दरबार में अपनी अंगुली का दर्द याद आया, फोन का सेट हाथ से छिटका, कहा-'हथवो तोड़वा दोगे क्या जी'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2023 16:25 IST

Bihar Janata Darbar:  मधुबनी से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गांव में कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। युवक ने कहा कि मेरा नाम नीतीश कुमार मंडल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के कानों में जैसे ही नीतीश शब्द गया, वे खुश हो गए।हंसते हुए कहा कि मेरा ही नाम रख लिए हैं आप।आज कल तो ढेर आदमी नाम रख लिया है नीतीश कुमार।

Bihar Janata Darbar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 17 विभागों से जुड़ी समस्याओं की फरियादियों की शिकायत सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। इसी बीच नीतीश कुमार को अपनी अंगुली का दर्द याद आ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मी को दिखाते हुए कहा कि इसमें अभी भी दर्द होता है और ऐसा लगता है कि तुम इस दर्द को बढ़वा दोगे। 

दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता की समस्याएं सुन रहे थे। लखीसराय से आए एक शख्स की शिकायत सुनकर उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को फोन लगाने को कहा। वहां पर मौजूद स्टाफ ने फोन लगाया और मुख्यमंत्री को दिया। इसी बीच फोन का सेट हाथ से छिटक गया, इस पर मुख्यमंत्री ने स्टाफ से कहा कि 'हथवो तोड़वा दोगे क्या जी'।

मुख्यमंत्री के इस बात पर फोन अटेंडेंट सहम गया। जनता दरबार में जो फोन अटेंडेंट है, वह नया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दूसरे विभाग को फोन लगाने को कहा और उसने अलग विभाग में फोन लगा दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री खीज गए और अपने प्रधान सचिव को बोले कि बार-बार कहते हैं नया अटेंडेंट मत लगाइए।

जनता दरबार में मधुबनी से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गांव में कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। युवक ने कहा कि मेरा नाम नीतीश कुमार मंडल है। मुख्यमंत्री के कानों में जैसे ही नीतीश शब्द गया, वे खुश हो गए। इसके बाद हंसते हुए कहा कि मेरा ही नाम रख लिए हैं आप।

जब मेरा नाम था तब देश में किसी का नाम नहीं था। मेरे पिता ने मेरा नाम रखा था। आज कल तो ढेर आदमी नाम रख लिया है नीतीश कुमार। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को फोन लगाकर कहा कि मेरे ही नाम का युवक है। पीछे में मंडल भी लगाया है। इसकी समस्या का समाधान कर दीजिए। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा