लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान, रजनीश कांत की कीर्तियों में एक और इजाफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 21:42 IST

चिकित्सा पद्धति और गरीबों को देने वाले मुफ्त इलाज के चलते चिकित्सा के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्थाओं ने चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अनोखे योगदानों के लिए पुरस्कृत किया है। लन्दन में बुलाकर सम्मानित किया है।

पटनाः आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के इस जमाने मे एक ऐसी चिकित्सा पद्धति भी है जिसमें ना तो दवा की जरूरत है और ना ही किसी खास सर्जरी की , बस डॉक्टर का सही चुनाव आपकी गंभीरतम बीमारियों से चुटकी भर में छुटकारा दिला सकता है। ऐसी ही एक चिकित्सापद्धति के डॉक्टर हैं आरा भोजपुर , बिहार के निवासी काईरोप्रैक्टर डॉक्टर रजनीश कांत। डॉक्टर रजनीश कांत अपनी चिकित्सा पद्धति और गरीबों को देने वाले मुफ्त इलाज के चलते चिकित्सा के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं। उनको देश विदेश की कई संस्थाओं ने चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अनोखे योगदानों के लिए पुरस्कृत किया है। इसी कड़ी में आज डॉक्टर रजनीश कांत की कीर्तियों में एक और बड़ी उपलब्द्धि जुड़ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी और जानी मानी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने डॉक्टर रजनीश कांत को बीती शाम ब्रिटेन की राजधानी लन्दन में बुलाकर सम्मानित किया है और इनकी उप्लब्द्धियों , कीर्तियों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह दिया है।

इसके पहले भी डॉक्टर रजनीश कांत को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिल चुका है और उसके लिए उन्हें बीते जून में दुबई में  एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से सम्मानित किया गया था। आरा भोजपुर के बेगमपुरा मोहल्ले के निवासी फिजियोथेरेपिस्ट, ऑस्टियोपैथ और कायरोप्रैक्टर डॉ. रजनीश कांत ने अपनी इस अनोखी चिकित्सा पद्धति से देश-विदेश में लोगों का इलाज कर चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति का एक ऐसा बिगुल फूंक दिया है जिसकी गूंज पूरी दुनिया मे चहुँओर सुनाई पड़ रही है ।

उनकी इस चिकित्सा प्रणाली से अब तक देश-विदेश के हजारों लोग लाभान्वित होकर स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। काइरोप्रैक्टर चिकित्सा पद्धति से बहुत कम समय में सबसे अधिक मरीजों का सफल इलाज करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है । इन सभी उपलब्धियों के कारण इन्हें पहले  विश्व प्रसिद्ध संस्था एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया है ।

इन दोनों संस्थाओं/पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले डॉक्टर रजनीश कांत देशनका चुनिंदा लोगों में शुमार हो गए हैं , जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में इन दोनों संस्थाओं की तरफ से पुरस्कृत किया गया हो । ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आयोजित समारोह में डॉ रजनीश कांत को काइरोप्रैक्टर के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उनके साथ दुनिया की चिकित्सा क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सम्मानित होने के बाद बोलते हुए डॉ. रजनीश कांत ने कहा कि यह फिजियोथेरेपी, ऑस्टियोपैथी और काइरोप्रैक्टर मानवीय शारीरिक संरचना के उपचार का एक ऐसा रूप है जहां हम हर तरफ से इलाज करवाकर निराश हो चुके लोगों का इलाज करते हैं और उन्हें ठीक करके ही घर भेजते हैं।

 जिसमें इसमें न तो किसी दवा का प्रयोग किया जाता है और न ही किसी विशेष प्रकार की सर्जरी की जाती है। अब तक इस पद्धति से कमर दर्द, पैर दर्द, नस दर्द, गैस्ट्रिक, सिर दर्द, कमर दर्द, बदहजमी जैसी कई प्रकार की बड़ी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है।

बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर के बेगमपुरा मोहल्ले जैसी छोटी जगह से आने वाले डॉक्टर रजनीश कांत बहुत ही कम उम्र में सफलता के शिखर पर पहुंच गए हैं। जहां चिकित्सा के क्षेत्र में नित्य प्रति उनकी डिमांड बढ़ते ही जा रही है । डॉक्टर रजनीश कांत महीने की पहली तारीख को अपनी पद्धति से 100 मरीजों का मुफ्त इलाज भी करते हैं । इसके अलावा भी वे आर्थिक रूप से असक्षम लोगों का भी मुफ्त इलाज करते रहते हैं ।

टॅग्स :LondonपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो