लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद हुई शादी, फिर घर ले जाने के बहाने लड़की को स्टेशन पर छोड़कर भागा शख्स

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2021 22:01 IST

बक्सर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक अकेली लड़की मिली। पूछताछ करने के बाद एक अलग ही कहानी पुलिस के सामने आई है। लड़की के अनुसार उसका पति उसे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के बाद पुणे में साथ रह रहा था कपल, नौकरी छूटने के बाद खड़ी हुई मुश्किललड़की के अनुसार फेसबुक पर दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर प्यार हुआ लड़का बलिया जिले के बैरिया थाना के मिर्जापुर गांव का है, जबकि लड़की कुशीनगर थाना के अहिरौली की है

पटना: फेसबुक पर दोस्ती हुई, फिर मैसेंजर में बातचीत पहले प्यार में बदला और फिर दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद पुणे में दोनों साथ में रह रहे थे लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर के बहाने युवक ने पत्नी को घर ले चलने की बात कही और बक्सर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया. इसके बाद विवाहिता को घंटों स्टेशन पर पति का इंतजार करते हुए पाया गया. 

घंटों इंतजार के बाद जब पुलिसकर्मियों ने महिला को अकेला देखकर पूछा तो उसने अपनी यह व्यथा स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताई, जिसके बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और लड़के को खोजने का काम शुरु कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के बैरिया थाना के मिर्जापुर गांव के रहने वाला विवेक वर्मा और कुशीनगर थाना के अहिरौली की रहनेवाली प्रगति सिंह की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों में बातचीत बढ़ी, नंबर शेयर किए गए, फिर मिलना हुआ, दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली. 

पुणे में नौकरी छूट जाने के बाद आई मुश्किल 

इसके बाद विवेक पत्नी के साथ पुणे में रहने लगा था. यहीं उसकी नौकरी भी थी. गड़बडी तब हुई, जब लॉकडाउन लगा. कंपनी ने मंदी का बहाना बनाकर विवेक को नौकरी से निकाल दिया. ऐसे में बेरोजगारी से परेशान होकर उसने पत्नी के साथ वापस अपने घर लौटने का फैसला किया. लेकिन, उसके इरादे कुछ और थे. 

वह अपनी पत्नी के साथ पटना-पुणे एक्सप्रेस के बक्सर उतरा. यहां से दोनों बलिया जानेवाले थे. इस दौरान पति यह कहकर गया कि वह बाहर गाड़ी का इंतजाम करके वापस आ रहा है, तब तक वह स्टेशन पर इंतजार करे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, जब घंटो बीत जाने के बाद जब पत्नी प्रगति सिंह ने पति विवेक वर्मा को फोन पर सम्पर्क किया तो उसने उसे साथ बलिया ले जाने से इनकार कर दिया. 

महिला ने आगे बताया कि पति उसके साथ पुणे में मारपीट भी करता था. महिला की बात सुनने के बाद बक्सर रेल पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. बाद में महिला ने ससुराल बलिया जाने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे बलिया भेज दिया.

टॅग्स :बिहार समाचारफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो