लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, राहुल गांधी वापस लें इस्तीफा वरना कर लेंगे आत्मदाह'

By स्वाति सिंह | Updated: July 6, 2019 12:48 IST

बिहार के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने खून से राहुल गांधी को खत लिखकर आग्रह किया था कि वे इस्तीफा वापस ले लें।

Open in App

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर से इस्तीफा देने के बाद भी लगातार उनपर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना  में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि अगर राहुल अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मदाह कर लेंगे।

बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया। कार्यकर्ता का कहना था कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा। इसके अलावा बिहार के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने खून से राहुल गांधी को खत लिखकर आग्रह किया था कि वे इस्तीफा वापस ले लें।

बता दें कि राहुल गांधी बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले के सिलसिले में शनिवार दोपहर पटना की एक अदालत में पेश होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने गत अप्रैल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर किया था।

सुशील मोदी ने उक्त मामला गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में की गई टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। गांधी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब