लाइव न्यूज़ :

‘वो मेरी आंखों के सामने किसी और की हो गई, आपको मेरी हाय लगेगी’, सीएम नीतीश कुमार पर फूटा आशिक का गुस्सा

By अमित कुमार | Updated: May 25, 2021 14:07 IST

बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी शादी समारोह पर पाबंदी नहीं है। हालांकि इसके लिए कुछ नए नियम बनाये गए हैं। शादी में सिर्फ और सिर्फ 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद एक ट्वीट वायरल हो रहा है।पंकज नाम का युवक ने सीएम से अपनी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की अपील की थी।हालांकि, सीएम ने उसकी अपील को सीरियसली नहीं लिया।

बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार के द्वारा लगाये गये लॉकडाउन के बीच एक लड़के का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। पंकज कुमार गुप्ता नाम के एक युवक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की अपील की थी। लेकिन 19 मई को उसकी गर्लफ्रेंड की शादी हो गई जिसके बाद वह बेहद निराश है। 

पंकज नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से होने के बाद सीएम पर अपना गुस्सा जाहिर किया। शख्स ने नीतीश कुमार को नाकारा तक कह दिया। पंकज का कहना है कि सीएम नीतीश को उसकी हाय लगेगी।  यहां तक कि सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. पंकज का कहना है कि बेरोजगारी की वजह से ही उसकी शादी उसके साथ नहीं हो सकी। 

पंकज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सर आप एक नकारा मुख्यमंत्री है आप को अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए। आप से मैंने कितना अपील किया था पिछले 19 मई को मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी रोकवा दीजिए लेकिन आप ने कोई प्रतिक्रिया नही दिया और सिर्फ़ #बेरोजगारी के वजह से वो मेरी नही हो पाई, आप को मेरी हाय लगेगी।  

दरअसल, 13 मई को बिहार के सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि बिहार में लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए 10 दिन के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथा ही शादी-विवाह के लिए कुछ पावंदियां भी लगाई गई हैं। 

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पंकज कुमार गुप्ता नाम के एक युवक ने लिखा था कि "सर अगर शादी-ब्याह पे भी रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी, 19 मई को वह भी रुक जाती। आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे।" 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो