लाइव न्यूज़ :

बिहारः भभुआ के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर छापेमारी, घर से पिस्टल बरामद, भारी मात्रा में कैश मिला, गिनने के लिए मशीन मंगवाई, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2023 20:44 IST

बिहारः सत्येंद्र प्रसाद पर आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक लगभग 84 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित की है। एसवीयू ने अपना शिकंजा कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देभ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र प्रसाद पर एसवीयू ने अपना शिकंजा कसा है।गुरुवार को एक साथ तीन ठिकानों पर छापा पड़ा है।इंटरनल तरीके से एसडीएम के खिलाफ जांच हुई।

पटनाः बिहार में स्पेशल विजिलेंस इकाई(एसवीयू) ने भभुआ के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी कर अकूत संपत्ति का पता लगाया है। विजिलेंस इकाई टीम ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र प्रसाद पर एसवीयू ने अपना शिकंजा कसा है।

 

गुरुवार को एक साथ इनके तीन ठिकानों पर छापा पड़ा है। छापेमारी के दौरान एसडीएम के घर पिस्टल मिली है। सूत्रों की मानें तो उसने आवास से भारी मात्रा में कैश मिला है। जिसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। दरअसल, एसडीएम के खिलाफ लगातार राज्य सरकार को सरकारी पद का दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

इसके बाद ही एसवीयू को जांच की जिम्मेदारी दी गई। तब इंटरनल तरीके से एसडीएम के खिलाफ जांच हुई। जिसमें आरोप सही पाए गए। सत्येंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक लगभग 84 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित की है।

एसवीयू पटना द्वारा एसडीएम के खिलाफ सर्च वारंट निर्गत किया गया है। एक साथ पटना,कैमूर और बेतिया के इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। एसवीयू की मानें तो सत्येंद्र प्रसाद सरकारी नौकरी में अलग-अलग पदों पर रहे हैं।

इसका दुरुपयोग कर अवैध रूप से उन्होंने भारी संपत्ति अर्जित की है। जो उनकी आमदनी से कहीं ज्यादा है। उनकी चल और अचल संपत्ति पटना और बेतिया सहित दूसरे स्थानों पर भी होने की संभावना है। विजलेंस को लगातार भभुआ एसडीएम के खिलाफ सरकारी पद का दुरुपयोग करने की शिकायत मिल रही थी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल