लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: चुनावी मंच से गिरे पप्पू यादव, टूटा हाथ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2020 16:57 IST

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव की प्रचार रैली के लिए मंच और टेंट लगाया गया था। भीड़ अधिक होने के कारण मच टूट गया और सभी लोग एक-दूसरे पर गिर गए।

Open in App
ठळक मुद्देइस हादसे में पूर्व सांसद का हाथ टूट गया। कई कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजफ्फरपुर के मिनापुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित कर रहे थे।बिहार में मंच टूटने की घटना लगातार हो रही है। पप्पू यादव स्थानीय प्रत्याशी बीना यादव के लिए प्रचार कर रहे थे।

मुजफ्फरपुरः मुजफ्फरपुर के मिनापुर विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव की प्रचार रैली में मंच ध्वस्त हो गया। इस हादसे में यादव का हाथ टूट गया। 

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव की प्रचार रैली के लिए मंच और टेंट लगाया गया था। भीड़ अधिक होने के कारण मच टूट गया और सभी लोग एक-दूसरे पर गिर गए। इस हादसे में पूर्व सांसद का हाथ टूट गया। कई कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजफ्फरपुर के मिनापुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बिहार में मंच टूटने की घटना लगातार हो रही है। पप्पू यादव स्थानीय प्रत्याशी बीना यादव के लिए प्रचार कर रहे थे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंच पर पार्टी के मुखिया पप्पू यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे, इस दौरान मंच पर भार अधिक हो जाने के कारण वो अचानक धड़ाम से टूट गया। यादव को इलाज के लिए पटना ले जाया गया।

जिस दौरान वह मंच पर चढ़कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस बीच मंच पर काफी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी औरअचानक मंच टूट कर गिर गया ,जिसमें पप्पू यादव समेत कई लोग घायल हो गए. वहीं पप्पू यादव के हाथ में काफी चोट आयी है दर्द से परेशान पप्पु को आनन-फानन में तत्काल हेलीकॉप्टर से पटना ले जाया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। इस गठबंधन में शामिल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद हैं।

पप्पू यादव ने वादा किया कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो बिहार से पलायन रूकेगा और ऐसा नहीं हुआ तो वे इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर परोक्ष निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 30 सालों में दोनों ने बिहार के किसानों की जिंदगी बर्बाद कर दी और बाजार समिति खत्म कर दी गयी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीतीश कुमार को और नीतीश कुमार भाजपा को हराने में लगे हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनापप्पू यादवआरजेडीबिहारअसदुद्दीन ओवैसीउपेंद्र कुशवाहालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?